[ad_1]

पीएम मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को बधाई दी
– फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने सफल राष्ट्रपति चुनाव के लिए इंडोनेशिया के लोगों को शुभकामनाएं भी दीं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘सफल राष्ट्रपति चुनाव और प्रबोवो सुबिआंतो के नेतृत्व पर इंडोनेशिया के लोगों को बधाई। उन्होंने आगे लिखा, ‘भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए नए राष्ट्रपति के साथ काम करने को उत्सुक हूं।’
इन्हें दो बार राष्ट्रपति पद की दौड़ में मिल चुकी है हार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 15 फरवरी को अनौपचारिक वोटों की गिनती के बाद इंडोनेशियाई रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबियांतो ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत की घोषणा की, जिसमें उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वियों पर काफी बढ़त मिली। इससे पहले 72 वर्षीय पूर्व विशेष बल कमांडर दो बार राष्ट्रपति पद की दौड़ में हार गए थे।
[ad_2]
Source link