[ad_1]
#WATCH | On the Sandeshkhali incident, BJP MP Locket Chatterjee says, “Mamata Banerjee has not given a single statement till now. Sheikh Shahjahan is still absconding. The police are not able to trace him. They (TMC) want 30% votes…we had heard about atrocities on women in… pic.twitter.com/KeyPCSwezq
— ANI (@ANI) February 19, 2024
वहीं आज राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा संदेशखाली पहुंची। उनके इस दौरे पर टीएमसी नेता शशि पांजा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “उन्हें (रेखा शर्मा) यह जानने की जरूरत है कि राज्य सरकार ने इस गंभीर परिस्थिति को सामान्य करने के लिए कदम उठाए हैं। एनसीडब्ल्यू ने डबल इंजन सरकार वाले राज्यों का दौरा क्यों नहीं किया? हम मां शारदा की पूजा करते हैं और भाजपा ने उनका कैरीकेचर बनाकर हमारी भावनाओं को आहत किया है। एनसीडब्ल्यू इन मामलों को नजरअंदाज क्यों करती हैं?”
#WATCH | Kolkata: On National Commission of Women (NCW) Chairperson Rekha Sharma’s visit to Sandeshkhali, State Minister Shashi Panja says, “She needs to know that the State government has taken steps to neutralize the critical situation… Why NCW did not visit the states having… pic.twitter.com/eBsYs5zts0
— ANI (@ANI) February 19, 2024
संदेशखाली हिंसा पर भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने कहा, “टीएमसी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के लिए हम आने वाले दिनों में कम से कम 72 घंटों का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन का संभावित दिन 22 फरवरी है।”
क्या है विवाद
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित गांव संदेशखाली इन दिनों भारी विरोध प्रदर्शन का गवाह बन रहा है। दरअसल गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
[ad_2]
Source link