Home Sports IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में फिर जुड़ेंगे अश्विन, सामने आई बड़ी जानकारी

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में फिर जुड़ेंगे अश्विन, सामने आई बड़ी जानकारी

0
IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में फिर जुड़ेंगे अश्विन, सामने आई बड़ी जानकारी

[ad_1]

Ravichandran Ashwin: टीम इंडिया के धुरंधर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर राजकोट टेस्ट में जुड़ने के लिए तैयार हैं. बीसीसीआई ने रविचंद्रन अश्विन को लेकर बड़ी जानकारी दी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को घोषणा की कि स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जो फैमिली मेडिकल इमरजेंसी के कारण राजकोट टेस्ट मैच के बीच में चले गए थे, वह अब वापस आ रहे हैं.

राजकोट टेस्ट में फिर जुड़ेंगे अश्विन

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच के बाद टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे. BCCI ने रविवार को एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘बोर्ड को रविचंद्रन अश्विन की वापसी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. अश्विन को तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के बाद फैमिली मेडिकल इमरजेंसी के कारण अस्थायी रूप से टीम से हटना पड़ा.’ 

जैक क्रॉउली के रूप में लिया था 500वां टेस्ट विकेट 

बता दें कि रविचंद्रन अश्विन दूसरे दिन के खेल के बाद मेडिकल इमरजेंसी के कारण राजकोट से अपने घर चले गए थे. यही कारण था कि वह तीसरे दिन टीम का हिस्सा नहीं थे. उनके मैच से हटने का बयान शुक्रवार रात 11 बजे सामने आया. अश्विन ने राजकोट में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली के रूप में अपना 500वां टेस्ट विकेट लिया था. चौथे दिन के खेल से पहले जियो सिनेमा से बात करते हुए कुलदीप यादव ने कहा था, ‘निश्चित नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि ऐश भाई वापस आ सकते हैं.’ बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने रविवार को एक बयान में पुष्टि की कि अश्विन राजकोट टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम में शामिल हो जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘आर अश्विन और टीम प्रबंधन दोनों को यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि वह चौथे दिन एक्शन में वापस आएंगे और मौजूदा टेस्ट मैच में टीम के लिए योगदान देना जारी रखेंगे.’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here