Home Breaking News Asha Sobhana: कौन हैं RCB की गेंदबाज आशा शोभना? डब्ल्यूपीएल 2024 में यूपी के खिलाफ लिया फाइव विकेट हॉल

Asha Sobhana: कौन हैं RCB की गेंदबाज आशा शोभना? डब्ल्यूपीएल 2024 में यूपी के खिलाफ लिया फाइव विकेट हॉल

0
Asha Sobhana: कौन हैं RCB की गेंदबाज आशा शोभना? डब्ल्यूपीएल 2024 में यूपी के खिलाफ लिया फाइव विकेट हॉल

[ad_1]

Who is RCB bowler Asha Sobhana? Took five wicket haul against UP in WPL 2024

आशा शोभना
– फोटो : BCCI

विस्तार


महिला प्रीमियर लीग 2024 का दूसरा मुकाबला शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने यूपी को दो विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। यूपी के लिए आरीसीब की गेंदबाज आशा शोभना काल साबित हुईं। उन्होंने इस मुकाबले में पांच विकेट हासिल कर यूपी के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। शोभना ने महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में ये पहला फाइव विकेट हॉल हासिल किया। 

आरसीबी बनाम यूपी मुकाबले में आशा शोभना को घातक प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। नौवें ओवर में शोभना ने तीन गेंदों के अंदर यूपी के दो विकेट चटकाए थे। उन्होंने वृंदा (18) और मैक्ग्रा (22) को आउट किया। इसके बाद यूपी की पारी के 17वें ओवर में शोभना ने तीन विकेट हासिल किए। गेंदबाज ने ग्रेस हैरिस (38), श्वेता सेहरावत (31) और किरन नवगिर (एक) को पवेलियन भेजा।  

छोटी उम्र में शुरु किया क्रिकेट खेलना

32 वर्षीय महिला गेंदबाज का जन्म केरल के थिरुवनंथपुरम में हुआ। उनके पिता रिक्शा चालक थे। पिता के देहांत के बाद परिवार की जिम्मेदारी शोभना पर आ गई। छोटी उम्र में उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया। वह पूर्व गेंदबाज नीतू डेविड से काफी प्रभावित थीं। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने की वजह से उन्हें संघर्ष करना पड़ा। स्कूल के बाद अक्सर वह माता-पिता को बिना बताए क्रिकेट खेलने के लिए चली जाती थीं। ऐसा ही उन्होंने डिस्ट्रिक्ट टीम के चयन के दौरान किया था। 

19 की उम्र में केरल को जिताया सीनियर महिला टी20 चैलेंज

क्रिकेट के प्रति शोभना का जुनून रंग लाया और उन्हें 14 साल की छोटी उम्र में सीनियर स्तर पर केरल टीम के लिए खेलने का मौका मिला। दिलचस्प बात यह है कि पू्र्व क्रिकेटर शेन वार्न के कोच टेरी जेनर भी प्रभावित थे। 15 साल की उम्र में एमएसी स्पिन फाउंडेशन में प्रशिक्षण के दौरान जेनर ने गेंदबाज को देखा था, तब उनकी उम्र 15 वर्ष थी। 19 साल की उम्र में शोभना ने केरल के लिए सीनियर महिला टी20 चैलेंज खेला। साल 2011-12 के दौरान उन्होंने 10 विकेट चटकाए थे। पांच मैचों में शोभना ने दो अर्धशतक भी बनाए थे। सीनियर महिला टी20 चैलेंज के अगले संस्करण में शोभना ने रेलवे की तरफ से खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here