[ad_1]
हाइलाइट्स
दिव्यांग क्रिकेटर आमिर से मिले सचिन तेंदुलकर
सचिन ने आमिर से मिलकर उन्हें स्पेशल गिफ्ट दिया
नई दिल्ली. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने पिछले महीने किया अपना एक वादा शनिवार को निभाया. सचिन इनदिनों जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं. मास्टर ब्लास्टर ने इस दौरान दिव्यांग क्रिकेटर आमिर लोन से मुलाकात की. तेंदुलकर ने आमिर को असली नायक और प्रेरणास्त्रोत बताया है. सचिन ने दिव्यांग क्रिकेटर लोन के साथ इस मुलाकात का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालते हुए लिखा, ‘असली नायक आमिर. प्रेरणा देते रहिए. आपसे मिलना शानदार रहा.’ पिछले महीने लोन का वीडियो वायरल होने के बाद तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह उनसे मिलना चाहते हैं.
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने आमिर लोन (Amir Lon) को अपने होटल में आमंत्रित किया जहां उन्होंने गले मिलकर उनका स्वागत किया और अपने आटोग्राफ वाला बल्ला भी उपहार में दिया. तेंदुलकर ने लोन से कहा कि पिछले महीने उनका जो वीडियो वायरल हुआ था, उसके बाद वह उनसे मिलना चाहते थे. लोन ने तेंदुलकर से कहा, ‘मैंने अपनी जिंदगी में उम्मीद नहीं छोड़ी. मैंने हमेशा इसके बारे में सोचा और इसे दिमाग में रखा कि मुझे अपना सपना साकार करना है. आज मैं जहां भी हूं, बस आपकी वजह से हूं। आप मेरे सबसे बड़े प्रेरणास्रोत रहे हैं.’ तेंदुलकर ने आमिर लोन से कहा, ‘आपने जो हासिल किया है, वह कोई और हासिल नहीं कर सकता.’
शोभना आशा ने रचा इतिहास, आरसीबी ने यूपी के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी गेंद पर निकला नतीजा
To Amir, the real hero. Keep inspiring!
It was a pleasure meeting you. pic.twitter.com/oouk55lDkw
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 24, 2024
उन्होंने कहा, ‘जब एक आठ साल का बच्चा इस तरह के आघात से उबरकर जिंदगी में दूसरो के लिए प्रेरणा बनता है तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि है.’ तेंदुलकर ने उन्हें अपना आटोग्राफ वाला बल्ला भी उपहार में दिया और कहा, ‘तुम्हें शायद यह पसंद आए.’ बल्ले पर संदेश लिखा था, ‘आमिर, असली नायक. प्रेरित करते रहो.’ तेंदुलकर ने लोन के परिवार से भी मुलाकात की और उन्हें कहा कि वह जम्मू कश्मीर पैरा टीम के कप्तान से मिलकर बहुत खुश थे. उन्होंने लोन के परिवार और दोस्तों के साथ फोटो भी खिंचाई.
.
Tags: Sachin teandulkar
FIRST PUBLISHED : February 25, 2024, 05:01 IST
[ad_2]
Source link