[ad_1]

श्रीदेवी, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर
– फोटो : Social Media
विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। चाहे उनकी फिल्में हों, उनकी एक्टिंग हो या फिर उनका फैशन सेंस, हर चीज की चर्चा आज भी होती रहती है। उनकी दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर कई मौकों पर उनकी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज श्रीदेवी की पुण्यतिथि है। खुशी कपूर ने अपनी दिवंगत मां के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीर साझा उन्हें याद किया।
खुशी ने साझा की मां श्रीदेवी की तस्वीर
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का वर्ष 2018 में 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। आज उनकी छठवीं पुण्यतिथि है। आज अपनी मां की पुण्यतिथि पर खुशी कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनदेखी तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर उनके और जान्हवी कपूर की बचपन की है, जिसमें श्रीदेवी दोनों पर प्यार लुटाते नजर आ रही हैं। तस्वीर में श्रीदेवी नीली साड़ी पहने हुए कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। वहीं, खुशी और जान्हवी गुलाबी आउटफिट में बहुत प्यारी लग रही हैं। इस पोस्ट को देखकर श्रीदेवी के चाहने वालों से लेकर फिल्मी सितारों तक हर कोई भावुक हो गया है।
यह भी पढ़ें: Manushi Chhillar: ऑपरेशन वैलेंटाइन पर मानुषी ने की खुलकर बात, किरदार को वास्तविक दिखाने के लिए किया था यह काम
इन फिल्मों में श्रीदेवी ने किया था काम
श्रीदेवी के करियर की बात करें तो उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर साउथ इंडस्ट्री से शुरुआत की थी। इसके बाद बॉलीवुड में उन्होंने ‘सोलवा सावन’ से डेब्यू किया, जिसमें वे जितेंद्र के साथ नजर आई थीं। उन्होंने अपने करियर में नगीना’, ‘चांदनी’, ‘लाडला, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘खुदा गवाह’, ‘मॉम’ और ‘इंग्लिश विंग्लिश’ सहित कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।
जान्हवी और खुशी का वर्कफ्रंट
जान्हवी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ शामिल हैं। इसके अलावा वे ‘देवरा’ में जूनियर एनटीआर के साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगी। जान्हवी कपूर पहली बार तेलुगु फिल्म में काम करने जा रही हैं, उनका जूनियर एनटीआर के साथ पहला सहयोग है। जान्हवी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और ‘उलझ’ में भी नजर आने वाली हैं। वहीं, खुशी कपूर ने हाल ही में जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। फैंस से लेकर फिल्मी सितारों तक ने खुशी के प्रदर्शन की प्रशंसा की है।
यह भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे आयुष्मान, माथे पर तिलक-गले में माला पहन भक्ति में दिखे लीन
[ad_2]
Source link