[ad_1]

Weather Update (File Photo)
– फोटो : Social Media
विस्तार
जेट स्ट्रीम हवाओं के निचले स्तर पर आने और 26 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। इसका असर मध्य और उत्तर भारत में दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 25 और 26 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। यहां 0.1 मिमी से 15.5 मिमी तक बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में 145 नॉट प्रति घंटे तक की तेज रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रहीं हैं। यह हवाएं समुद्र तल से लगभग 8 किमी ऊपर हैं। जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना है।
26 और 27 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बादल बरसेंगे तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। इसी अवधि में छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार के साथ तूफानी हवाएं चलेंगी और गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 26 फरवरी को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि होने के आसार हैं।
जम्मू-कश्मीर में हो सकता है वज्रपात
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग हिस्सों में 26 फरवरी को वज्रपात, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा हिमपात की संभावना जताई गई है। उत्तर के इन राज्यों में 15.6 मिमी से 64.4 मिमी तक बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
[ad_2]
Source link