Home Breaking News आज का शब्द: देदीप्यमान और लावण्या शाह की कविता- ऋतु वसंत ने पहने गहने

आज का शब्द: देदीप्यमान और लावण्या शाह की कविता- ऋतु वसंत ने पहने गहने

0
आज का शब्द: देदीप्यमान और लावण्या शाह की कविता- ऋतु वसंत ने पहने गहने

[ad_1]

                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- देदीप्यमान, जिसका अर्थ है- चमकता हुआ। प्रस्तुत है लावण्या शाह की कविता- ऋतु वसंत ने पहने गहने
                                                                 
                            

कोकिला ओ कोकिला

ऋतु वसंत ने पहने गहने-
झूम रहीं वल्लरियाँ।
मधु गंध उड़ रही चहुँ दिशि
बहे मीठे जल की निर्झरियाँ
आ गया आ गया वसंत
कूक उठी है कोकिला।

शतदल-शतदल खिली कमलिनी
मधुकर से है गुंजित नलिनी
केसर से ले अंगराग
नाच रही चंचल तितली
रति अनंग का गीत प्रस्फुटित
बोल उठी है कोकिला।

आगे पढ़ें

11 hours ago

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here