Home Breaking News Pankaj Udhas Death News Live: ‘यह खालीपन कभी नहीं भरेगा…,’ पंकज उधास के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

Pankaj Udhas Death News Live: ‘यह खालीपन कभी नहीं भरेगा…,’ पंकज उधास के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

0
Pankaj Udhas Death News Live: ‘यह खालीपन कभी नहीं भरेगा…,’ पंकज उधास के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

[ad_1]

07:30 PM, 26-Feb-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक


पंकज उधास-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
– फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंकज उधास को श्रद्धांजलि अर्पित की है। माननीय प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, ‘हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी और जिनकी गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ सालों में उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीत याद हैं। उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।’

05:38 PM, 26-Feb-2024

सदमे में विशाल ददलानी

मशहूर प्लेबैक सिंगर और संगीत निर्देशक विशाल ददलानी को भी पंकज उधास के निधन से बेहद ठेस पहुंची है। संगीतकार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत गायक का एक फोटो साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

05:23 PM, 26-Feb-2024

पंकज उधास के निधन से स्तब्ध अनूप जलोटा

मशहूर संगीतकार और गायक अनूप जलोटा ने पोस्ट कर पंकज उधास को श्रद्धांजलि अर्पित की है। अनूप ने दिवंगत गजल गायक के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘स्तब्ध करने वाला। संगीत जगत के दिग्गज और मेरे मित्र  पंकज उधास का निधन। हम इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।’

 

05:12 PM, 26-Feb-2024

कल होगा अंतिम संस्कार

पंकज उधास को उनके बेहतरीन काम के लिए साल 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।  

05:07 PM, 26-Feb-2024

पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के निधन की दुखद खबर साझा करते हुए लिखा, ‘भारी दिल और बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है’।

05:06 PM, 26-Feb-2024

शंकर महादेवन ने जताया दुख

पंकज उधास के निधन पर लोकप्रिय गायक और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन भी सदमे में हैं। उन्होंने पंकज उधास के निधन को संगीत जगत का बड़ा नुकसान बताया है। उन्होंने कहा कि इसकी भरपाई नहीं हो सकती। 

05:01 PM, 26-Feb-2024

पंकज उधास के निधन से हर कोई दुखी है। गायक सोनू निगम ने पंकज उधास के निधन पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा है, ‘मेरे बचपन का महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है। श्री पंकज उधास जी, आप हमेशा याद आएंगे। आप नहीं रहे, यह देखकर मेरा दिल भर आया है। ओम शांति’।

04:35 PM, 26-Feb-2024

Pankaj Udhas Death News Live: ‘यह खालीपन कभी नहीं भरेगा…,’ पंकज उधास के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे 72 साल के थे। उनका जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था।

 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here