[ad_1]

MP News: Bharat Jodo Nyay Yatra
– फोटो : Amar Ujala/ Rahul Bisht
विस्तार
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फिर मध्यप्रदेश पहुंच रहे हैं। राहुल 2 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर राज्य में प्रवेश करेंगे। मध्यप्रदेश में यह यात्रा पांच दिन रहेगी। मुरैना से शुरू होकर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन होते हुए रतलाम के बाद राजस्थान में फिर प्रवेश करेगी। राहुल अपनी इस यात्रा के दौरान मुरैना से उज्जैन तक अलग-अलग समूहों में संवाद करेंगे। इनमें अग्निवीर योजना के उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों, किसानों, पटवारी परीक्षार्थियों, एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं, महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद पहली बार जीतू पटवारी की पहली अग्नि परीक्षा होने जा रही है
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस राहुल गांधी की इस यात्रा को जरूरी मान रही है। राहुल अपनी इस यात्रा के जरिए सात लोकसभा सीटों को कवर करेंगे। इनमें मुरैना, ग्वालियर, रतलाम, देवास, गुना, राजगढ़ और उज्जैन सीट शामिल है। कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा के पूरे रूट पर हर स्थान के लिए एक नेता को जिम्मेदारी दी है। स्वागत, रोड शो, नुक्कड़ सभा, दोपहर भोजन, रात्रि विश्राम, संवाद और जनसभा के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यात्रा अपने पहले दो दिन केंद्रीय मंत्री ज्योरादित्य सिंधिया के गढ़ में रहेगी। दो मार्च को यात्रा ढाई बजे मुरैना से प्रवेश करेगी। शाम 5 बजे यात्रा ग्वालियर पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी एक रोड शो करेंगे। फिर एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। राहुल रात ग्वालियर में ही रुकेंगे। 3 मार्च को राहुल की यात्रा ग्वालियर में अग्निवीर संवाद करेंगे। इसके बाद राहुल मोरखेड़ा में आदिवासियों के साथ संवाद करेंगे और उनके साथ लंच करेंगे। चार मार्च को राहुल गुना जिले में एक रोड़ शो करेंगे। शाम को ब्यावरा में आम सभा करेंगे। इसके बाद किसानों से किसानों से एमएसपी के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
[ad_2]
Source link