Home Sports शेफाली की फिफ्टी, दिल्ली ने बैंगलोर को हराकर टेबल किया टॉप

शेफाली की फिफ्टी, दिल्ली ने बैंगलोर को हराकर टेबल किया टॉप

0
शेफाली की फिफ्टी, दिल्ली ने बैंगलोर को हराकर टेबल किया टॉप

[ad_1]

हाइलाइट्स

दिल्ली कैपिटल्स ने WPL 2024 में दर्ज की दूसरी जीत
आरसीबी को मौजूदा सीजन में मिली पहली हार

बेंगलुरु. जेस जोनासेन के ऑलराउंड खेल और शेफाली वर्मा की शानदार फिफ्टी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 25 रन से हराकर वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. आरसीबी की मौजूदा सीजन में 3 मैचों में यह पहली हार है. इस जीत से दिल्ली के 4 अंक हो गए हैं और टीम 5 टीमों की टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. कप्तान स्मृति मंधाना ने आरसीबी को जीत दिलाने की कोई कर कसर नहीं छोड़ी लेकिन उनकी कप्तानी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी.

विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा (50 रन) के तेज तर्रार अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 5 विकट पर 194 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)  ने 43 गेंद में 74 रन की तेज पारी खेली जिसमें 10 चौके और तीन छक्के जड़े थे लेकिन उनके अर्धशतक के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम 9 विकेट पर 169 रन ही बना सकी. इस तरह पहले दो मैच में जीत दर्ज करने वाली आरसीबी का विजय रथ रूक गया. मंधाना के अलावा अन्य बल्लेबाज अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सकीं.

‘आप जबरदस्ती कुछ नहीं..’ ईशान- श्रेयस अय्यर को कॉन्ट्रेक्ट से बाहर किए जाने पर भारतीय विकेटकीपर का बड़ा बयान

ईशान किशन ने सरेआम BCCI नियमों की उड़ाई धज्जियां, क्या भारतीय बोर्ड फिर देगा सजा?

स्मृति मंधाना और डेविने ने आरसीबी को धमाकेदार शुरुआत दिलाई
स्मृति मंधाना और सोफी डेविने (23 रन) ने पहले विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत कराई जिससे लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं दिख रहा था. नौंवे ओवर में डेविने के आउट होने पर यह भागीदारी टूटी जिसके बाद मंधाना ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (13 गेंद, 19 रन, दो छक्के) के साथ 45 रन जोड़े, पर वह मारिजाने काप (35 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर बोल्ड हो गई. घोष ने लगातार दो छक्के जड़कर उम्मीदें जगाई लेकिन 15वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुई, तब स्कोर तीन विकेट पर 138 रन था। टीम ने इसके बाद छह विकेट 30 रन के अंदर गंवा दिए.

जेस जोनासेन ने ऑलराउंड प्रदर्शन से जीता दिल
बाएं हाथ की स्पिनर जेस जोनासेन ने 21 रन देकर 3 विकेट झटके और अरूंधती रेड्डी ने दो विकेट हासिल किए. इससे पहले शेफाली ने 31 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी के दौरान तीन चौके और चार छक्के जमाए. उन्होंने कप्तान मेग लेनिंग के शुरू में ही आउट होने के बाद एलीस कैप्से (6 रन) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 82 रन की भागीदारी निभाई. मरिजाने काप ने 16 गेंद में दो चौके और तीन छक्के से 32 रन तथा जेसन जोनासेन ने 16 गेंद में चार चौके और दो छक्के से नाबाद 36 रन बनाए. इन दोनों ने 5वें विकेट के लिए 58 रन की भागीदारी निभाई.

Tags: Delhi Capitals, Royal challengers, Shafali verma, Smriti mandhana, Women’s Premier League

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here