Home Breaking News UP: अखिलेश यादव को सीबीआई के समन पर डिंपल यादव का गुस्सा, कहा- ‘जो मुकाबला कर सकते हैं, उन्हें मिल रहा नोटिस’

UP: अखिलेश यादव को सीबीआई के समन पर डिंपल यादव का गुस्सा, कहा- ‘जो मुकाबला कर सकते हैं, उन्हें मिल रहा नोटिस’

0
UP: अखिलेश यादव को सीबीआई के समन पर डिंपल यादव का गुस्सा, कहा- ‘जो मुकाबला कर सकते हैं, उन्हें मिल रहा नोटिस’

[ad_1]

samajwadi party mp dimple yadav statment on cbi summon to akhilesh yadav in illegal mining case

डिंपल यादव
– फोटो : ANI

विस्तार


अवैध खनन के मामले में अखिलेश यादव को सीबीआई समन पर सपा सांसद डिंपल यादव ने बड़ा बयान दिया है। डिंपल यादव ने कहा कि ” जो भाजपा से कड़े मुकाबले के लिए तैयार हैं, उसी शृंखला की ये एक कड़ी है।”

मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि इस तरह के नोटिस बहुत सारे नेताओं को आ रहे हैं, जो भाजपा से कड़ा मुकाबला कर रहे हैं। ये उसी शृंखला में एक कड़ी है। डिंपल यादव ने कहा कि क्योंकि भाजपा जानती है कि आज देश की हालत क्या है। हमार देश डेढ लाख करोड़ के कर्ज में डूबा हुआ है। एयरपोर्ट और रेलवे बेचा जा रहा है। जहां गवर्नमेंट की सरकारी जमीनें होती है उन्हें भी बड़े-बड़े उद्योगपतियों को बेचा जा रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि 10 साल में 25 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। इस पर डिंपल यादव ने कहा कि एक तरफ वह कह रहे हैं कि हम 80 करोड़ लोगों को अनाज दे रहे हैं, ये किस तरह का कैलकुलेशन है, समझ से परे है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here