Home Sports फ्लॉप होने पर भी मिलेगा मौका, इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में रजत का आखिरी चांस

फ्लॉप होने पर भी मिलेगा मौका, इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में रजत का आखिरी चांस

0
फ्लॉप होने पर भी मिलेगा मौका, इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में रजत का आखिरी चांस

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को लगातार तीन जीत के साथ अपने नाम किया. हैदराबाद में खेला गया पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया ने यह तीन जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई. इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में टेस्ट डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार का प्रदर्शन उम्मीद से मुताबिक नहीं रहा लेकिन फिर भी उनको धर्मशाला में खेले जाने वाले आखिरी मैच में प्लेइंग इलेवन में बनाए रखा जा सकता है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज को जीत चुकी है. धर्मशाला में 5 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है जिसका सीरीज के नतीजे पर फर्क नहीं पड़ेगा. टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली ने निजी कारणों की वजह से सीरीज से नाम वापस लिया था. उनकी जगह पर रजत पाटीदार को चयनकर्ताओं ने टीम में शामिल किया था.

विखाखापत्तनम में उनको टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला और अब तक तीनों ही मुकाबले में वह प्लेइंग इलेवन में शामिल रहे. रन बनाने में नाकाम रहने के बाद उनको टीम से बाहर किए जाने की खबर सामने आई थी. बताया जा रहा था कि रजत पाटीदार की जगह पर घरेलू क्रिकेट में रन बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल को उतारा जा सकता है. इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में डेब्यू के बाद से रजत ने 32, 9, 5, 0, 17 और शून्य स्कोर किया है.

बीसीसीआई के सूत्र के मुताबिक “टीम मैनेजमेंट रजत पाटीदार को एक और मौका देने के हक में है क्योंकि उनको इस खिलाड़ी के टैलेंट पर काफी भरोसा है. यह सिर्फ कुछ रनों की बात है एक बार उनके बल्ले से रन आ गए तो वह अपने असली रंग में नजर आएंगे. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वैसे भी अजेय बढ़त बना ली है, ऐसे में टीम देवदत्त पडिक्कल को टेस्ट डेब्यू का मौका देने की जगह पर रजत पाटीदार को एक और मौका देना चाहती है.”

Tags: Devdutt Padikkal, India Vs England, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here