Home Breaking News RCB vs MI Live Score : आरसीबी के खिलाफ मुंबई की पहली जीत, हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में सात विकेट से हराया

RCB vs MI Live Score : आरसीबी के खिलाफ मुंबई की पहली जीत, हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में सात विकेट से हराया

0
RCB vs MI Live Score : आरसीबी के खिलाफ मुंबई की पहली जीत, हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में सात विकेट से हराया

[ad_1]

10:05 PM, 02-Mar-2024

RCB vs MI Live Score : मुंबई की जीत

कप्तान हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को सात विकेट से हरा दिया। अमेलिया कर की तूफानी पारी के दम पर एमआई ने मंधाना की टीम को 29 गेंदों के शेष रहते हरा दिया। आरसीबी के खिलाफ मुंबई की ये इस सीजन में पहली जीत है। इससे पहले पिछले सीजन में मुंबई ने आरसीबी को दो बार हराया था। वहीं, आरसीबी की इस सीजन में ये दूसरी हार है। 

09:50 PM, 02-Mar-2024

RCB vs MI Live Score : 26 रन बनाकर लौटीं हेली

जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहीं हेली मैथ्यूज 26 रन बनाकर आउट हो गईं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला। फिलहाल क्रीज पर नैट सिवर ब्रंट 15 रन और अमेलिया कर पांच रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 78/2 है। मुंबई को जीत के लिए 68 गेंदों में 52 रन की जरुरत।

09:41 PM, 02-Mar-2024

RCB vs MI Live Score : मुंबई को लगा पहला झटका

132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहला झटका यास्तिका भाटिया के रुप में लगा। वह 15 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुईं। पहले विकेट के लिए सिवर ब्रंट और यास्तिका के बीच  23 गेंदों में 45 रन की साझेदारी हुई। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 69/1 है।

09:14 PM, 02-Mar-2024

RCB vs MI Live Score : मुंबई की पारी की शुरुआत

आरसीबी द्वारा दिए गए 132 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए नैट सिवर ब्रंट और यास्तिका भाटिया आई हैं। इस मैच में मुंबई इंडियंस हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में खेलती नजर आ रही है।

08:58 PM, 02-Mar-2024

RCB vs MI Live Score : आरसीबी की पारी समाप्त

महिला प्रीमियर लीग के नौवें मुकाबले में स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को  20 ओवर में छह विकेट खोकर 131 रन बनाए। इस दौरान एलिस पैरी और जॉर्जिया वेयरहैम के बीच 52 रन की साझेदारी हुई।  मुंबई के खिलाफ आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं कप्तान स्मृति मंधाना नौ रन बनाकर आउट हो गईं। टीम को दूसरा झटका तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं सब्बिनेनी मेघना के रुप में लगा जो 11 रन बना सकीं। तीसरा टका सोफी डिवाइन के रूप में लगा जो 10 गेंदों में नौ रन बना पाईं। इस मुकाबले में ऋचा घोष ने सात, सोफी मोलिनेक्स ने 12 और जॉर्जिया वेयरहैम ने 27 रन बनाए। एलिस पैरी 38 गेंदों में 44 रन और श्रेयंका पाटिल पांच गेंदों में सात रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए नैट सिवर ब्रंट और पूजा वस्त्रकार ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, इसी वोंग और साइका इशाक को एक-एक सफलता मिली।

08:54 PM, 02-Mar-2024

RCB vs MI Live Score : जॉर्जिया 27 रन बनाकर आउट

एलिसा पैरी और जॉर्जिया वेयरहैम के बीच हुई 52 रन की साझेदारी 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर समाप्त हो गई। जॉर्जिया ने 20 गेंदों में 27 रन बनाए। छह विकेट खोकर आरसीबी का स्कोर 123 रन है।

08:41 PM, 02-Mar-2024

RCB vs MI Live Score : आरसीबी का पांचवा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम संघर्ष करता नजर आ रहा है। मंधाना की अगुवाई वाली टीम को पहला पांचवा झटका सोफी मोलिनेक्स के रुप में लगा। उन्हें पूजा वस्त्राकर ने आउट किया। फिलहाल क्रीज पर एलिस पैरी और जॉर्जिया वेयरहैम डटी हैं। 17 ओवर में पांच विकेट खोकर टीम ने 110 रन बना लिए हैं।

08:37 PM, 02-Mar-2024

RCB vs MI Live Score : 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 98/5

15 ओवर के बाद आरसीबी ने पांच विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं। टीम को चौथा झटका ऋचा घोष के रूप में लगा। उन्हें पूजा वस्त्राकर ने सजीवन सजना के हाथों कैच कराया। फिलहाल क्रीज पर एलिस पैरी 25 गेंदों में 35 रन और सोफी मोलिनेक्स 14 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। 

07:58 PM, 02-Mar-2024

RCB vs MI Live Score : नौ रन बनाकर आउट हुईं सोफी डिवाइन

सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं सोफी डिवाइन नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें साइका इशाक ने छठे ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर एलिस पैरी और ऋचा घोष नाबाद खेल रही हैं।

07:54 PM, 02-Mar-2024

RCB vs MI Live Score : आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा

कप्तान मंधाना के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं सब्बिनेनी मेघना 12 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें नैट सिवर ब्रंट ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट कराया। पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 31/2 है।

07:44 PM, 02-Mar-2024

RCB vs MI Live Score : आरसीबी को लगा पहला झटका

गत विजेता मुंबई के खिलाफ अपना पहला मैच खेल रही आरसीबी को पहला झटका कप्तान स्मृति मंधाना के रूप में लगा। उन्हें इसी वोंग ने नैट सिवर ब्रंट के हाथों कैच आउट कराया। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर 14/1 है।

07:02 PM, 02-Mar-2024

RCB vs MI Live Score : मुंबई ने जीता टॉस

महिला प्रीमियर लीग के नौवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में हरनप्रीत कौर खेलती नजर नहीं आएगी। उनकी जगह नैट सिवर ब्रंट टीम की कमान संभालेंगी। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (डब्ल्यू), सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह

मुंबई इंडियंस महिला: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), नेट साइवर-ब्रंट (सी), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, एस सजना, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, कीर्तन बालाकृष्णन, सैका इशाक

06:54 PM, 02-Mar-2024

RCB vs MI Live Score : महिला प्रीमियर लीग 2024 में दोनों टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), दिशा कसात, सब्बिनेनी मेघना, आशा शोभना, एलिस पैरी, जॉर्जिया वेयरहैम, नैदिन डि क्लर्क, श्रेयंका पाटिल, शुभा सतीश, सोफी डिवाइन, इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, केट क्रॉस, रेणुका सिंह, श्रद्धा पोकारकर, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनेक्स।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, अमनदीप कौर, अमेलिया केर, क्लोय ट्रायन, एलिसा मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वॉन्ग, जिंतिमनी कलिता, कृथना बालाकृष्णन, नताली सीवर ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, सजीवन सजना, प्रियंका बाला (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, फातिमा जाफर, साइका इशाक, शबनिम इस्माइल।

06:32 PM, 02-Mar-2024

RCB vs MI Live Score : आरसीबी के खिलाफ मुंबई की पहली जीत, हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में सात विकेट से हराया

आज महिला प्रीमियर लीग का नौवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में पहली बार आमने-सामने होंगी। पिछले सीजन में आरसीबी और एमआई का दो बार आमना-सामना हुआ। हमरनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने स्मृति मंधाना की टीम को दोनों मैचों में शिकस्त दी। ऐसे में आज आरसीबी मुंबई से अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here