Home Breaking News Anant-Radhika Pre wedding: संगीत समारोह में सलमान, शाहरुख और आमिर ने जमकर किया डांस, इन गानों पर लगाए ठुमके

Anant-Radhika Pre wedding: संगीत समारोह में सलमान, शाहरुख और आमिर ने जमकर किया डांस, इन गानों पर लगाए ठुमके

0
Anant-Radhika Pre wedding: संगीत समारोह में सलमान, शाहरुख और आमिर ने जमकर किया डांस, इन गानों पर लगाए ठुमके

[ad_1]

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। गुजरात के जामनगर में बीते दो दिनों से दोनों का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जारी है। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में मनोरंजन जगत से लेकर क्रिकेटर, बिजनेसमैन और दुनियाभर की दिग्गज और मशहूर हस्तियां मेहमान बनकर पहुंची हैं। शनिवार को संगीत समारोह का आयोजन किया गया, जहां बॉलीवुड कलाकारों ने जमकर ठुमके लगाए। वहीं, काफी समय बाद इंडस्ट्री के तीनों खान एक साथ एक मंच पर नजर आए। संगीत समारोह सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने जमकर डांस किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।




बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर हर जगह अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो नजर आ रही है, लेकिन रविवार को संगीत समारोह के दृश्य देख फैंस हैरान रह गए। शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान कई अन्य बॉलीवुड सितारों के साथ मंच पर पहुंचे और मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान तीनों खान ‘जीने के हैं चार दिन’ गाने पर एक साथ तौलिया डांस भी किया,इस दौरान तीनों खान ने ‘नाटू-नाटू’ पर भी डांस किया, जिसे मेहमानों ने खूब एन्जॉय किया। वहीं, शाहरुख अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘झूमे जो पठान’ पर जमकर डांस करते नजर आए।


गौरतलब है कि जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में संगीत नाइट से एक दिन पहले अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार ‘रिहाना’ पहुंची थी, जिन्होंने अपने परफॉर्मेंस से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया था। इसके बाद प्री-वेडिंग के दूसरे दिन बॉलीवुड सितारों ने संगीत कार्यक्रम में ग्लैमर का तड़का लगाया।


तीनों खान के अलावा इंडस्ट्री के यंग स्टार्स और एक्ट्रेस यहां नजर आईं, जिनमें  जान्हवी कपूर, सोनम कपूर, रितेश और जेनेलिया देशमुख, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, सुहाना खान, नव्या नवेली नंदा, सारा तेंदुलकर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर जैसे सितारें शामिल रहे। वहीं,  रानी मुखर्जी, सोनाली बेंद्रे जैसी अभिनेत्रियां भी कार्यक्रम में नजर आईं।

Gulshan Devaiah: आदित्य दत्त के निर्देशन में गुलशन देवैया का एक्शन अवतार, इस वेब सीरीज के रीमेक में आएंगे नजर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here