Home Sports Watch: कंधों पर टांगकर संगीता फोगाट ने चहल को घुमाया, युजी को आ गए चक्कर

Watch: कंधों पर टांगकर संगीता फोगाट ने चहल को घुमाया, युजी को आ गए चक्कर

0
Watch: कंधों पर टांगकर संगीता फोगाट ने चहल को घुमाया, युजी को आ गए चक्कर

[ad_1]

Yuzvendra Chahal: लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. युजवेंद्र चहल को लंबे समय से भारत के लिए कोई इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन उनके एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय महिला पहलवान संगीता फोगाट अपने कंधों पर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को टांगकर गोल-गोल घुमा रही हैं. इस वीडियो में युजवेंद्र चहल का रिएक्शन देखने लायक है. 

कंधों पर टांगकर संगीता फोगाट ने चहल को घुमाया

बता दें कि युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा ने इस सीजन में डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया था. युजवेंद्र चहल ने इस डांस रियलिटी शो के दौरान अपनी वाइफ धनश्री वर्मा को खूब सपोर्ट किया है. युजवेंद्र चहल ने कई बार फैंस से अपनी वाइफ धनश्री वर्मा को वोट देने की भी अपील की है. ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर भारतीय महिला पहलवान संगीता फोगाट मस्ती के मूड में नजर आई. 

युजी को आ गए चक्कर

डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ की पार्टी के दौरान भारतीय महिला पहलवान संगीता फोगाट ने टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को अपने कंधों पर उठाकर घुमा दिया. भारतीय महिला पहलवान संगीता फोगाट ने युजवेंद्र चहल को ऐसा घुमाया कि उन्हें चक्कर जैसा महसूस होने लगा. युजवेंद्र चहल ने इसके बाद मुस्कुराते हुए संगीता फोगाट को रुकने के लिए इशारा किया. 

संगीता फोगाट ने भी इस सीजन में डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया था. संगीता फोगाट हालांकि पहले ही ‘झलक दिखला जा’शो से बाहर हो चुकी हैं. बता दें कि संगीता फोगाट ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल विनर भारतीय रेसलर बजरंग पुनिया की पत्‍नी हैं. संगीता फोगाट कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडस विनर और महिला पहलवान गीता फोगाट की बहन हैं.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here