Home Breaking News MP News: सिंगरौली में दर्दनाक हादसा, कार पर राखड़ भरा हाइवा पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

MP News: सिंगरौली में दर्दनाक हादसा, कार पर राखड़ भरा हाइवा पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

0
MP News: सिंगरौली में दर्दनाक हादसा, कार पर राखड़ भरा हाइवा पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

[ad_1]

MP News: Tragic accident in Singrauli, four people of same family died when Hyva truck overturned on car.

सिंगरौली में कार पर पलट गया हाईवा ट्रक
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटार निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि एक परिवार के चार लोग कार लेकर सिंगरौली से बनारस की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही राखड़ (राख) लोड हाइवा वाहन कार पर अचानक पलट गया। इसके कारण कार में बैठे चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा सोनभद्र के रेनुकूट के पास का बताया जा रहा है। हादसे की पुष्टि जिले के कोतवाली थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने की है। 

अचानक कार आती देख खोया नियंत्रण

बताया जा रहा है कि राखड़ लोड हाइवा वाहन तेज रफ्तार गति से जा रहा था तभी सामने से आ रही एक कार को देखकर हाइवा चालक नियंत्रण खो बैठा, और हाइवा अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। मशक्कत के बाद मृतकों को राखड़ से निकाला गया। हादसे के बाद हाइवा चालक फरार बताया जा रहा है। 

कोतवाली थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि जिले के खुटार निवासी एक ही परिवार के चार लोग कार से वनारस जा रहे थे, जैसे ही सोनभद्र जिले के रेनुकूट के पास पहुंचे। हादसे का शिकार हो गए, हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। सभी सिंगरौली जिले के बताए जा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here