Home Breaking News BJP First List: भाजपा की पहली सूची में पीलीभीत नहीं… वरुण गांधी को लेकर नई चर्चाएं; सपा ने भी खोले पत्ते

BJP First List: भाजपा की पहली सूची में पीलीभीत नहीं… वरुण गांधी को लेकर नई चर्चाएं; सपा ने भी खोले पत्ते

0
BJP First List: भाजपा की पहली सूची में पीलीभीत नहीं… वरुण गांधी को लेकर नई चर्चाएं; सपा ने भी खोले पत्ते

[ad_1]

BJP First List lok sabha election 2024 Pilibhit seat not in BJP list New discussions regarding Varun Gandhi

BJP First List
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश में 51 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की जारी सूची में पीलीभीत शामिल नहीं है। शनिवार को जारी पहली सूची में पड़ोसी जिलों की कई सीटों पर टिकट घोषित होने के बावजूद पीलीभीत सीट का जिक्र न होने से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि यहां कोई नया प्रत्याशी मैदान में उतारकर वरुण गांधी को किसी दूसरी सीट पर भेजा जा सकता है।

पीलीभीत सीट से मौजूदा समय में वरुण गांधी सांसद हैं। इस सीट की पहचान भी मेनका गांधी और वरुण गांधी के नाम से होती है। वरुण गांधी आए दिन जिले में गांवों का भ्रमण कर जनसंवाद करते रहते हैं। इधर करीब दो वर्ष से वह सरकार की विभिन्न नीतियों और महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहे हैं।

इसको लेकर राजनीतिक गलियारे में उनके टिकट को लेकर कयास भी लगाए जाते रहे हैं। वहीं पिछले कुछ समय में भाजपा को लेकर उनकी नरमी ने कुछ और संकेत दिए हैं। ऐसे में चर्चा यह भी रही है कि वरुण गांधी या उनकी मां मेनका गांधी में किसी एक को टिकट मिलेगा।

ऐसा होने पर वरुण गांधी की सीट भी बदली जा सकती है। चर्चा सुल्तानपुर की ज्यादा है। अब शनिवार की सूची में उनका नाम न होने से सीट बदले जाने की ही चर्चा ज्यादा है। हालांकि कोई भी इस पर खुल नहीं बोल रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here