Home Sports Model Tania Singh Suicide Case: अभिषेक शर्मा पुलिस स्टेशन में हुए पेश, केस ले सकता है नया मोड़, आया बड़ा अपडेट

Model Tania Singh Suicide Case: अभिषेक शर्मा पुलिस स्टेशन में हुए पेश, केस ले सकता है नया मोड़, आया बड़ा अपडेट

0

[ad_1]

Tania Suicide Case Update: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा तानिया सुसाइड केस के मामले को लेकर पुलिस स्टेशन में पेश हो गए हैं. अपडेट के मुताबिक पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं और पुलिस ने उनका बयान भी लिया है. पुलिस ने इस मामले पर पूछताछ के लिए 23 वर्षीय युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को पुलिस स्टेशन बुलाया था. तानिया और अभिषेक रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया था. इसका खुलासा तान्या की दोस्त ने किया था. 

तानिया ने 3 लोगों से की थी बात

19 फरवरी 2024 को सूरत में तानिया ने सुसाइड किया था. सूरत के हैपी एलिगंस के B-1 टॉवर में फ्लैट नंबर 702 में उनकी लाश पुलिस को मिली थी. जिसके बाद से ही इस केस में पुलिस लगातार जांच-पड़ताल कर रही है. खबर के मुताबिक उस रात तानिया ने 3 लोगों से बात की थी और वह काफी रोई भी थी. तान्या की दोस्त के बयान के बाद पुलिस ने अभिषेक शर्मा को पुलिस स्टेशन बुलाया, जिसके लिए वे हाजिर हो गए हैं. अपडेट के मुताबिक अभिषेक ने खुदखुशी से पहले तानिया को मैसेज भी किए थे. अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है, लेकिन अब मैसेज के जरिए यह केस नया मोड़ ले सकता है.

तानिया के साथ अभिषेक के फोटो भी हुए वायरल

अभिषेक और तानिया के बीच काफी करीबियां थी. उन दोनों के कई फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे. तानिया ने खुदखुशी से पहले जिन तीन लोगों से बात की, उसमें एक नाम लंदन में रहने वाली दोस्त का भी है. उन्होंने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर मीडिया के सामने तानिया से हुई बात का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि तानिया ने अभिषेक को लेकर भी उनसे कुछ बातें शेयर की. लंदन वाली दोस्त के मुताबिक तानिया ने कहा था, कि ‘यदि मैं नाटक न करती तो अभिषेक साथ होता, मैं भगवान से रोज प्रार्थना करती हूं कि वापस आ जाए.’ यह सुनने के बाद तानिया की दोस्त ने उन्हें समझाया और अभिषेक से बात करके सबकुछ क्लियर करने के लिए कहा. उन्होंने यह भी बताया कि तानिया इस तरह का कदम नहीं उठा सकती.

किस तरह हुआ था ब्रेकअप

दोस्त के मुताबिक तानिया और अभिषेक तकरीबन एक साल तक रिलेशनशिप में थे. एक दिन अभिषेक के किसी चीज के टोकने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और वे अलग हो गए. जब वे लंदन से वापस आई तो तानिया ने बताया कि दोनों के बीच रिश्ता खत्म हो चुका है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here