Home Sports Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह का खेलना तय? फोटोशूट के लिए टीम इंडिया ने बुलाया धर्मशाला

Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह का खेलना तय? फोटोशूट के लिए टीम इंडिया ने बुलाया धर्मशाला

0
Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह का खेलना तय? फोटोशूट के लिए टीम इंडिया ने बुलाया धर्मशाला

[ad_1]

Rinku Singh: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा. मैच के लिए दोनों टीमें वहां पहुंच गई हैं और अभ्यास शुरू कर दिया है. इसी बीच एक खिलाड़ी को वहां देखकर सभी हैरान रह गए. भारत के युवा स्टार रिंकू सिंह भी धर्मशाला में नजर आए. उन्होंने इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम के साथ तस्वीर शेयर की. इसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे. कुछ ने कहा कि वह धर्मशाला टेस्ट में खेलते नजर आएंगे तो कुछ ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ आगे के प्लान के बारे में बात करने के लिए बुलाया है.

रिंकू के चयन को लेकर बड़ा संकेत

अब ऐसा लग रहा है कि रिंकू सिंह ने आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह पक्की कर ली है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रिंकू सिंह को भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट से पहले फोटोशूट के लिए धर्मशाला में बुलाया है. यह इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के प्लान में उनकी जगह को लेकर संकेत है. 

आईपीएल के आधार पर होगा चयन

जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं. आईपीएल 2024 का प्रदर्शन टूर्नामेंट में टीम को अंतिम रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. विशेषज्ञों का मानना ​​है कि कुछ खिलाड़ियों ने पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है, चाहे उनका आईपीएल प्रदर्शन कुछ भी हो. रिंकू ने मैकुलम के साथ तस्वीर शेयर की. उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मैकुलम की तरह ही रिंकू भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं. रिंकू ने लिखा- हमेशा प्रेरणा देते हैं.

रोहित-कोहली की तरह रिंकू की जगह भी पक्की!

रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों के अलाव रिंकू सिंह का टीम में शामिल होना लगभग तय है. टी20 वर्ल्ड कप को समर्पित विशेष फोटोशूट में उनका शामिल होना टीम के प्रमुख सदस्य के रूप में उनकी स्थिति को और मजबूत करता है.

WTC में टॉप पर टीम इंडिया

भारत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है. टीम इंडिया की नजर इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में जीत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. भारत दो बार फाइनल में पहुंचा है, लेकिन अब तक चैंपियन नहीं बना है.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here