Home Breaking News Vidisha News: नवजात शिशु के शव को मुंह पर दबोचे घूम रहा था कुत्ता, लोग वीडियो बनाने में लगे रहे

Vidisha News: नवजात शिशु के शव को मुंह पर दबोचे घूम रहा था कुत्ता, लोग वीडियो बनाने में लगे रहे

0
Vidisha News: नवजात शिशु के शव को मुंह पर दबोचे घूम रहा था कुत्ता, लोग वीडियो बनाने में लगे रहे

[ad_1]

Vidisha News: The dog was roaming around holding the dead body of a newborn baby, people were busy in video

विदिशा में नवजात का शव लेकर सड़क पर घूम रहा था कुत्ता।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश के विदिशा में मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। एक कुत्ता नवजात शिशु के शव को मुंह में दबोचे सड़क पर घूमता नजर आया। लोग उसका वीडियो बनाने में व्यस्त हो गए। उन्होंने नवजात के शव को बचाने के बजाय पुलिस को बुलाया। पुलिस ने जैसे-तैसे शव को बरामद किया और उसे फिर दफनाया। 

मामला विदिशा के मुखर्जी नगर रोड पर अरेरा अस्पताल के पास का है। बुधवार शाम को अचानक एक कुत्ता सड़क पर मुंह में नवजात का शव लिए नजर आया। फिर लोग उसका वीडियो बनाने में व्यस्त हो गए। कुछ लोगों ने शव को छुड़ाने की कोशिश भी की लेकिन वह भाग गया। लोगों ने इसे अस्पताल से जोड़ दिया। हालांकि, पुलिस अस्पताल प्रबंधन को क्लीन चिट देते नजर आई।  विदिशा के थाना प्रभारी मनोज दुबे ने बताया कुत्ते या अन्य जानवर ने दफनाए बच्चे का शव बाहर निकाल दिया था। कुत्ता उसे ही लेकर यहां-वहां दौड़ रहा था। बच्चे के शव को बरामद कर उसे फिर दफनाया गया है।

अरेरा अस्पताल के मैनेजर पहलवान सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो में कुत्ता नाले से शिशु का शव लाते दिखा था। कुछ लोगों ने इसे अस्पताल से जोड़ दिया। हकीकत यह है कि कई वर्षों से अस्पताल में बच्चों की डिलीवरी नहीं हुई है। इस वजह से इस मामले को अस्पताल से न जोड़ा जाए।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here