[ad_1]
विस्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित संदेशखाली गांव इन दिनों चर्चा में है। गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के साथ-साथ कुछ महिलाओं के साथ यौन शोषण भी किया है। बंगाल की पूरी सियासत अभी संदेशखाली के ईर्दगिर्द भटक रही है। भाजपा लगातार टीएमसी सरकार पर हमला बोल रही है। इस बीच, भाजपा की महिला नेताओं को संदेशखाली जाने से रोक दिया। साथ ही सांसद लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल समेत कई नेताओं को हिरासत में भी ले लिया है।
#WATCH | Women leaders of West Bengal BJP stopped by the security forces in New Town, Kolkata. They were enroute to Sandeshkhali. pic.twitter.com/aQqi97Rlfd
— ANI (@ANI) March 7, 2024
महिला नेताओं को रोका
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुए कथित महिला उत्पीड़न के मामले पर पूरे बंगाल में हंगामा मचा हुआ है। पीड़ित महिलाओं से मिलने के लिए भाजपा की महिला नेता संदेशखाली जा रही थीं, लेकिन कोलकाता के न्यू टाउन में सुरक्षाबलों ने उन लोगों को रोक दिया। बाद में पुलिस ने सांसद लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल सहित कई महिला नेताओं को हिरासत में ले लिया।
[ad_2]
Source link