[ad_1]
07:39 AM, 07-Mar-2024
Bihar News LIVE : नीतीश आज दिल्ली में, एनडीए में सीट बंटवारा होगा फाइनल; महागठबंधन में भी तस्वीर होगी साफ
बिहार में राजनीतिक तापमान अब बढ़ने लगा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में हैं और माना जा रहा है कि उनके विदेश दौरे के पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे का फैसला हो जाएगा। एनडीए में सीट बंटवारे का मामला लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के टकराव के कारण फंसा हुआ है। गुरुवार को अगर यह टकराव खत्म करने में भारतीय जनता पार्टी सक्षम रही तो बिहार की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान होने लगेगा। सीट बंटवारे का अंतिम प्रारूप अगर आज फाइनल हो जाता है तो भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशियों का नाम भी सामने आने लगेगा। उसके बाद लोक जनशक्ति पार्टी के दोनों टुकड़ों की सीटों की तस्वीर भी साफ हो जाएगी।
[ad_2]
Source link