Home Breaking News Modi Cabinet: चुनाव से पहले पीएम मोदी की बड़ी सौगात; पीएम उज्ज्वला योजना की सब्सिडी की समय सीमा बढ़ाई

Modi Cabinet: चुनाव से पहले पीएम मोदी की बड़ी सौगात; पीएम उज्ज्वला योजना की सब्सिडी की समय सीमा बढ़ाई

0
Modi Cabinet: चुनाव से पहले पीएम मोदी की बड़ी सौगात; पीएम उज्ज्वला योजना की सब्सिडी की समय सीमा बढ़ाई

[ad_1]

central cabinet briefing update ujjwala scheme india ai mission

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल।
– फोटो : amar ujala

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी की समय सीमा को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उज्जवला योजना के तहत दी जाने वाली 300 रुपये की सब्सिडी की समय सीमा को 31 मार्च 2025 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है।

पीयूष गोयल ने बकाया कि आज कैबिनेट बैठक में छह फैसलों पर मुहर लगी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि आज कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपए प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दी जाती है, जिसकी अवधि 31 मार्च 2024 तक तक थी उसे 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। अब 300 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी का लाभ एक वर्ष में 12 सिलेंडर की सीमा तक 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा। साथ ही कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाया गया है। इसमें 285 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। वहीं,  AI मिशन के तहत 10,372 करोड़ रुपए के व्यय से इंडिया AI मिशन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृत किया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here