[ad_1]
Houthi Attack On Cargo Ship: यमन के हूती विद्रोहियों ने बुधवार को अदन की खाड़ी में एक व्यापारिक जहाज पर मिसाइल से हमला किया. गाजा में हमास के खिलाफ इजराइल के युद्ध छेड़ने के बाद यह हूती विद्रोहियों का पहला हमला है जिसमें लोगों की जान गई है. इस बीच ईरान ने बुधवार को घोषणा की कि वह अमेरिकी ऊर्जा कंपनी शेवरॉन कॉर्प को भेजे जा रहे कच्चे तेल को जब्त कर लेगा.
हमला बारबाडोस के ध्वज वाले जहाज ‘ट्रू कॉन्फिडेंस’ पर हुआ. इस हमले के बाद एशिया और मध्य पूर्व को यूरोप से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर संघर्ष बढ़ गया है, जिससे जहाजों की वैश्विक आवाजाही बाधित हो गई है.
बीबीसी के मुताबिक मध्य पूर्व में अभियानों की देखरेख करने वाले यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि हमले में तीन क्रू मेंबर्स मारे गए और कम से कम चार घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है. सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, ‘हतियों के इन लापरवाह हमलों ने वैश्विक व्यापार को बाधित कर दिया है और अंतरराष्ट्रीय नाविकों की जान ले ली है.’
ईरान जब्त करेगा अमेरिकी तेल
इस बीच, ईरान ने बुधवार को घोषणा की कि वह अमेरिकी ऊर्जा कंपनी शेवरॉन कॉर्प को भेजे जा रहे पांच करोड़ डॉलर मूल्य के कुवैती कच्चे तेल को जब्त कर लेगा. यह कच्चा तेल उस टैंकर में है जिसे उसने करीब एक साल पहले जब्त किया था.
.
[ad_2]
Source link