Home Sports IND vs ENG: दलाई लामा की शरण में इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी, पांचवें टेस्ट से पहले लिया आशीर्वाद

IND vs ENG: दलाई लामा की शरण में इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी, पांचवें टेस्ट से पहले लिया आशीर्वाद

0
IND vs ENG: दलाई लामा की शरण में इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी, पांचवें टेस्ट से पहले लिया आशीर्वाद

[ad_1]

IND vs ENG: भारत दौरे पर आई इंग्लैंड टीम के कुछ सदस्यों ने भारत के खिलाफ अंतिम टेस्ट की पूर्व संध्या पर बुधवार को तिब्बती आध्यात्मिक धर्म गुरू दलाई लामा से उनके मैक्लोडगंज स्थित आवास पर मुलाकात की. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने शांति के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता दलाई लामा के साथ टीम के सदस्यों की एक तस्वीर पोस्ट की. ईसीबी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर कहा, ‘माननीय दलाई लामा से मिलना एक अविश्वसनीय सम्मान है. इंग्लैंड के खिलाड़ी और प्रबंधन धर्मशाला के मैक्लोडगंज में उनसे उनके आवास पर मिले.’

दलाई लामा की शरण में इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी

टीम के सदस्यों में जैक क्रॉउली, टॉम हार्टले, डैन लॉरेंस, ओली पोप, गस एटकिंसन और सहायक कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक. गुरुवार से धर्मशाला में शुरू हो रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले इंग्लैंड पांच मैच की सीरीज में 1-3 से पीछे है. बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम ने अंतिम टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज मार्क वुड को ओली रॉबिन्सन की जगह शामिल किया है.

अश्विन और बेयरस्टो का 100वां टेस्ट 

पिछले तीन मैच में जीत से सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच को अपने स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए यादगार बनाने की कोशिश करेगी, जिनका यह 100वां टेस्ट मैच होगा. इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का भी यह 100वां टेस्ट मैच होगा और उनकी टीम भी जीत के साथ अपने अभियान का समापन करने के लिए प्रतिबद्ध है.

धर्मशाला का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

भारत ने रांची में चौथा टेस्ट मैच जीत कर घरेलू धरती पर अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखा और अब उसकी निगाह सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने शीर्ष स्थान को मजबूती प्रदान करने पर टिकी है. धर्मशाला की पिच और मौसम को देखकर इंग्लैंड को घरेलू धरती पर खेलने का अहसास हो रहा है. मैच के पहले दो दिन तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है जबकि सप्ताहांत में इसमें कुछ बढ़ोतरी होगी.

तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद

मैच की पूर्व संध्या पर पिच सपाट नजर आ रही है, लेकिन नमी के कारण सभी दिन शुरू में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है. इस मैदान पर अमूमन तेज गेंदबाजों को मदद मिलती रही है, लेकिन स्पिनरों की भूमिका को भी कम करके नहीं आंका जा सकता है. अभी तक यहां केवल एक टेस्ट मैच खेला गया है. यह मैच 2017 में खेला गया था, जिसमें भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत में स्पिनरों ने अहम भूमिका निभाई थी. हाल में यहां खेले गए रणजी ट्रॉफी के मैचों में टीमों ने कई बार 300 रन से अधिक का स्कोर बनाया. बड़ौदा ने एक मैच में 482 रन बनाए जो वर्तमान सत्र में इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर है. भारत का हालांकि दो तेज गेंदबाजों और तीन स्पिनरों के साथ ही उतरने की संभावना है.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here