Home Breaking News Punjab: पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के दो आतंकी पकड़े, दो पिस्तौल समेत मैगजीन और कारतूस बरामद

Punjab: पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के दो आतंकी पकड़े, दो पिस्तौल समेत मैगजीन और कारतूस बरामद

0
Punjab: पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के दो आतंकी पकड़े, दो पिस्तौल समेत मैगजीन और कारतूस बरामद

[ad_1]

Punjab Police has arrested two terrorists of Babbar Khalsa International

आतंकियों से पकड़े गए हथियार।
– फोटो : twitter

विस्तार


जालंधर में टारगेट किलिंग करने आए बब्बर खालसा के दो आतंकियों को काउंटर इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने दो पिस्टल, 4 मैगजीन और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि काउंटर इंटेलिजेंस ने खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पता चला है कि आरोपी पंजाब में किसी बड़े नेता को टारगेट करने आए थे। फिलहाल इसे लेकर काउंटर इंटेलिजेंस ने कोई खुलासा नहीं किया है। जल्द दोनों आतंकियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। आतंकी मॉड्यूल का संचालन आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियन अमेरिका से कर रहा है। उनका सरगना आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा संधू का साथी है। वहीं, उन्हें आर्मेनिया से शमशेर सिंह उर्फ सेरा भी निर्देश देता था। पासियन के कहने पर आतंकियों ने दोआबा में टारगेट किलिंग करनी थी। इसे लेकर अमृतसर एसएसओसी द्वारा यूएपीए और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here