Home Sports Video: गिल ने उल्टी दौड़ लगाकर पकड़ा कैच, बल्लेबाज को नहीं हुआ आंखों पर भरोसा

Video: गिल ने उल्टी दौड़ लगाकर पकड़ा कैच, बल्लेबाज को नहीं हुआ आंखों पर भरोसा

0
Video: गिल ने उल्टी दौड़ लगाकर पकड़ा कैच, बल्लेबाज को नहीं हुआ आंखों पर भरोसा

[ad_1]

नई दिल्ली. धर्मशाला में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी. इंग्लैंड के ओपनर ने अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए टीम के ठोक शुरुआत की नींव रखी लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने को बाद बल्लेबाज को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुई. शुभमन गिल ने उल्टी दौड़ लगाते हुए ऐसा कैच लपका जिसने ओपनर बेन डकेट को मुंह लटकाकर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा सीरीज का आखिरी मुकाबला बेहद यादगार है. इस मुकाबले में दोनों ही टीम के दिग्गजों अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरे. भारत की तरफ से आर अश्विन और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. जैक क्राउले और बेन डकेट की ओपनिंग जोड़ी ने 64 रन जोड़ते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. इसी स्कोर पर कुछ ऐसा हुआ जिसने इंग्लैंड के खेमे में सन्नाटा फैला दिया. आक्रामक शॉट लगाने की कोशिश में डकेट ने बल्ला चलाया और दूर होने के बाद भी शुभमन गिल ने ऐसे कैच को लपका जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.



शुभमन गिल ने लपका मुश्किल कैच

18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे जब कभी भी बेस्ट कैच की बात होगी यकीनन लिस्ट में शामिल किया जाएगा. कुलदीप यादव की बॉल पर बेन डकेट ने आक्रामक शॉट लगाया और सिली मिड ऑन पर खड़े शुभमन ने पीछे की तरफ दौड़ लगाई लगभग 3 मीटर उल्टी तरफ जाकर कैच लपका. यह कैच इतना गजब था कि कुछ पल को लिए बल्लेबाज को यकीन नहीं हो पाया कि ऐसा कुछ हो गया. उनके चेहरे को देखकर नजर आ रहा थी कि वह इसे पकड़े जाने की उम्मीद नहीं कर रहे थे.

Tags: India Vs England, Shubman gill



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here