Home Sports VIDEO: ध्रुव जुरेल ने दिलाई पंत की याद, कुलदीप को दिलाया विकेट, बोले- बढ़ेगा आगे… देखें फिर क्या हुआ

VIDEO: ध्रुव जुरेल ने दिलाई पंत की याद, कुलदीप को दिलाया विकेट, बोले- बढ़ेगा आगे… देखें फिर क्या हुआ

0
VIDEO: ध्रुव जुरेल ने दिलाई पंत की याद, कुलदीप को दिलाया विकेट, बोले- बढ़ेगा आगे… देखें फिर क्या हुआ

[ad_1]

नई दिल्ली. ध्रुव जुरेल अभी अपना तीसरा टेस्ट मैच ही खेल रहे हैं, लेकिन क्रिकेटफैंस उनमें एमएस धोनी से लेकर ऋषभ पंत तक की विरासत देख रहे हैं. अपने दूसरे ही टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत चुके ध्रुव जुरेल ने धर्मशाला में ऐसा कुछ किया कि वीडियो वायरल हो गया. भारत और इंग्लैंड के इस मैच में अब तक कुलदीप यादव ने सबसे अधिक विकेट लिए हैं. कुलदीप की इस कामयाबी में ध्रुव जुरेल का भी योगदान है.

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में 50 ओवर के खेल तक 8 विकेट पर 189 रन बना लिए थे. इन 7 विकेट में से 5 विकेट कुलदीप यादव ने लिए. सच तो यह है कि इंग्लैंड के पहले 4 विकेट भारतीय चाइनमैन ने ही लिए.

T20I में सबसे ज्यादा शतक किसके नाम? टॉप 5 में 2 भारतीय, एक खिलाड़ी का नाम आपको कर देगा हैरान

इंग्लैंड ने लंचब्रेक से पहले तक एक समय एक विकेट पर 100 रन बना लिए थे. तब लग रहा था कि इंग्लैंड बड़ा स्कोर बनाएगा. उस समय जैक क्राउली 59 रन पर नाबाद थे तो ओल पोप ने 11 रन बना लिए थे. तभी कुलदीप पारी का 26वां ओवर लेकर आए. पहली गेंद पर क्राउल ने एक रन लिया. अगली गेंद पोप ने डॉट खेली.

ध्रुव जुरेल का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह इसी डॉट बॉल के बाद का है. ओली पोप डॉट बॉल खेलने के बाद अगली गेंद पर आगे निकलते हैं और स्टंप आउट हो जाते हैं. तब कॉमेंटेटर हर्ष भोगले कहते हैं, ‘कीपर ने इस गेंद से ठीक पहले कहा था कि बढ़ेगा आगे और ऐसा ही हुआ. बैटर ने गेंद को पूरी तरह मिस किया…’

Tags: India Vs England, Kuldeep Yadav



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here