[ad_1]
नई दिल्ली. इंग्लैंड क्रिकेट टीम पर धर्मशाला टेस्ट में भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव कहर बनकर टूटे. अकेले ही टीम की आधी टीम को निपटा दिया जिसमें अर्धशतक जमाने वाले जैक क्राउले का अहम विकेट भी शामिल थी. टीम इंडिया की मिली शुरुआती 6 सफलता में से 5 कुलदीप के ही खाते में थी. ओपनर जैक क्राउले को तो उन्होंने जैसे बोल्ड किया वो दिग्गज शेन वार्न की याद दिला गया.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है. मैच में कप्तान बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी चुनी. टीम के लिए जैक क्राउले ने बेन डकेट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े. इसके बाद कुलदीप यादव ने आकर ऐसा वार किया कि 6 विकेट धडधड़ा कर गिर गए. इसमें फिफ्टी जमाकर खेल रहे जैक क्राउले का बेशकीमती विकेट भी शामिल था.
कुलदीप ने दिलाई वार्न की याद
ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न की गेंद जिस तरह से बल्लेबाज के सभी सामने तो कभी पीछे से घूमती हुई स्टंप ले उड़ती थी वैसा ही कुछ धर्मशाला में देखने को मिला. कुलदीप यादव ने जैक क्राउले को एक बॉल डाली जो ऑफ पर पिच हुई और एकदम से अंदर की तरफ तकरीबन 10 डिग्री का टर्न लेती हुई सीधा स्टंप पर जा लगी. बॉल पैड और बल्ले के बीच से अंदर घुसी और गिल्लियां ले उड़ी.
Kuldeep the game around, all by himself #IDFCFirstBankTestSeries #BazBowled #INDvENG #JioCinemaSports pic.twitter.com/tOnj8RgLJq
— JioCinema (@JioCinema) March 7, 2024
जैक क्राउले ने धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में 108 बॉल का सामना किया. इस पारी के दौरान 11 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 79 रन बनाए. शतक बनाने का उनके सामने शानदार मौका था लेकिन कुलदीप यादव की घूमती गेंद ने चकमा दे दिया.
.
Tags: India Vs England, Kuldeep Yadav
FIRST PUBLISHED : March 7, 2024, 14:17 IST
[ad_2]
Source link