Home Sports लंबे समय बाद बेटे ने जड़ा शतक, फिर भी पिता नाखुश, बोले- उसे ओपनिंग में…

लंबे समय बाद बेटे ने जड़ा शतक, फिर भी पिता नाखुश, बोले- उसे ओपनिंग में…

0
लंबे समय बाद बेटे ने जड़ा शतक, फिर भी पिता नाखुश, बोले- उसे ओपनिंग में…

[ad_1]

हाइलाइट्स

शुभमन गिल पिछले कुछ समय से तीसरे नंबर पर उतर रहे हैं
गिल के पिता को बेटे को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद नहीं

धर्मशाला. भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा. गिल के करियर का यह चौथा टेस्ट शतक है. इस मौके पर गिल के पिता भी धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में मौजूद थे. गिल ने शतक जड़ने के बाद पिता की ओर सिर झुकाकर अभिवादन किया. पिता लखविंदर भी अपनी सीट से खड़े होकर बेटे की हौसला बढ़ाते नजर आए. गिल ने तीसरे नंबर पर लंबे समय बाद कोई बड़ी पारी खेली है. तीसरे नंबर पर खेलते हुए गिल के बल्ले से पिछली बारह पारियों में एक अर्धशतक भी नहीं निकला था. शतक के बावजूद पिता लखविंदर बेटे को ओपनिंग करते हुए ही देखना चाहते हैं. उनका कहना है की तीसरे नंबर पर गिल का खेलना उन्हें पसंद नहीं है.

शुभमन गिल (Shubman Gill) के पिता लखविंदर (Lakhwinder) ने कहा ,‘बाहर निकलकर खेलने से काफी फर्क पड़ा. वह ऐसा नहीं कर रहा था जिससे दबाव बन गया था. वह अंडर 16 दिनों से स्पिनरों और तेज गेंदबाजों को बाहर निकलकर खेलता आया है. जब आप अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेलते हैं तो दिक्कत होती है. पूरा खेल आत्मविश्वास का है. एक बार अच्छी पारी खेलने के बाद आप लय में आ जाते हैं. वह अंडर 16 दिनों से काफी रन बना रहा है.’

विराट कोहली से खुद की तुलना करने लगा विदेशी बैटर, बोला- कई मायनों में मैं और वो…

Over to CSK now: धोनी का शार्गिद आईपीएल के लिए तैयार, बहन ने गोली की रफ्तार वाली गेंद से कराई भाई को बैटिंग प्रैक्टिस

‘अब वह अपना फैसला खुद लेता है’
मोहाली में घर पर होने पर शुभमन को ट्रेनिंग देने वाले लखविंदर ने कहा कि वह तीसरे नंबर पर उतरने के उसके फैसले से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा ,‘उसे पारी का आगाज ही करना चाहिए जब आप ड्रेसिंग रूम में लंबे समय तक बैठते हैं तो दबाव बढ़ता है. तीसरा नंबर ना तो पारी की शुरुआत का है और ना ही मध्यक्रम का. इसके अलावा उसका खेल ऐसा नहीं है. यह क्रम चेतेश्वर पुजारा के अनुकूल है जो रक्षात्मक खेलता है. मैं उसके फैसलों में दखल नहीं देता. वह इतना बड़ा है कि अपने फैसले ले सकता है. जब वह टीनएजर था, तब मैं उसके फैसले लेता था.’

बेटे ने जड़ा शतक, इमोशनल हो गए पिता
शुभमन गिल ने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ा. दाएं हाथ के बैटर ने शतक जड़ने के बाद हेलमेट को उतारा और पिता की ओर से सिर झुकाते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया. इस मौके पर स्टेडियम में मौजूद पिता लखविंदर भी इमोशनल हो गए. उन्होंने अपनी सीट से खड़े होकर बेटे को शाबाशी दी वहीं क्रीज पर साथी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गले लगाकर गिल को मुबारकबाद दी.

Tags: IND vs ENG, Shubman gill



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here