[ad_1]
India vs England, Dharamshala Test: पहले दिन गेंदबाजों के जादू के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली. धर्मशाला टेस्ट मैच का दूसरा दिन भी भारत के नाम रहा. इंग्लैंड के 218 रन के जवाब में भारत ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 8 विकेट के नुकसान पर 473 रन बना लिए हैं. कुलदीप यादव (27 रन) और जसप्रीत बुमराह (19 रन) दिन के अंत तक बल्लेबाजी करते रहे. भारत की कुल बढ़त 255 रन की हो गई है. ऐसे में अगर तीसरे दिन भी भारतीय स्पिनर्स पहली पारी जैसा कमाल दिखाने में कामयाब रहे तो भारत यह मैच तीन दिन में ही अपने नाम कर लेगा.
रोहित-गिल ने जड़े शतक
दूसरे दिन की खेल की शुरुआत रोहित शर्मा और शुभमन गिल की बल्लेबाजी से हुई. 83 रन से पीछे रहते हुए भारत को गिल और रोहित ने बढ़त तक पहुंचाया. दोनों बल्लेबाजों ने दिन के पहले सेशन में कोई नुकसान नहीं होने दिया और शतक जमा दिए. हालांकि, लंच के तुरंत बाद दोनों ही बल्लेबाज आउट हो गए. रोहति ने 162 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से 103 रन बनाए. वहीं, शुभमन गिल ने 150 गेंदों का सामना किया और 5 छक्के-12 चौकों के साथ 110 रन बना दिए.
[ad_2]
Source link