Home Sports टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए BCCI का बड़ा ऐलान, मैच फीस के अलावा मिलेगा जबरदस्त इंसेंटिव

टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए BCCI का बड़ा ऐलान, मैच फीस के अलावा मिलेगा जबरदस्त इंसेंटिव

0
टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए BCCI का बड़ा ऐलान, मैच फीस के अलावा मिलेगा जबरदस्त इंसेंटिव

[ad_1]

BCCI: टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए BCCI ने बड़ा ऐलान किया है. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 4-1 से जीत हासिल की है. भारतीय टीम की जीत के तुरंत बाद BCCI सचिव जय शाह ने एक पोस्ट जारी किया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने ‘टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना’ की घोषणा की, जो मौजूदा मैच फीस के ऊपर अतिरिक्त पुरस्कार होगा. 2022-23 सीजन से शुरू होकर ‘टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना’ टेस्ट मैचों के लिए 15 लाख रुपये की मौजूदा मैच फीस के ऊपर एक अतिरिक्त इनाम संरचना के रूप में काम करेगी.

मैच फीस के अलावा मिलेगा जबरदस्त इंसेंटिव 

इस स्कीम के मुताबिक एक सीजन में टीम के कुल टेस्ट मैचों के 75 प्रतिशत मैचों में प्लेइंग-11 में शामिल रहेंगे उन्हें कुल फीस 45 लाख प्रति मैच मिलेगी. वहीं 75 फीसदी मैचों में टीम का हिस्सा मात्र रहने वाले खिलाड़ियों को हर मैच के 22.5 लाख रुपये मिलेंगे. वहीं 50 फीसदी मैचों में प्लेइंग-11 का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ियों को कुल 30 लाख रुपये प्रति मैच मिलेंगे जबकि इतने ही मैचों में टीम का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ियों को 15 लाख प्रति मैच मिलेंगे. इससे कम पर ये स्कीम लागू नहीं होगी. उन्हें जो इस समय की मैच फीस है वह मिलेगी.

50 फीसदी मैच खेलने वालों को मिलेंगे 30 लाख रुपये

वहीं, 50 फीसदी यानी करीब 5 या 6 मैच सीजन में खेलने वाले खिलाड़ी को 30 लाख रुपये प्रति मैच मिलेंगे. प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले खिलाड़ी को 15 लाख रुपये प्रति मैच मिलेंगे. वहीं, अगर कोई खिलाड़ी 50 फीसदी (सीजन में 9 टेस्ट हो और उसमें से 4 या कम मैच खेले) मैच खेले तो उसे कोई भी इंसेंटिव नहीं मिलेगा. सिर्फ मैच फीस 15 लाख रुपये प्रति मैच ही मिलेंगे.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here