Home Sports रोहित शर्मा की जगह बुमराह बने कप्तान, 1 दिन में इंग्लैंड की टीम का बुरा हाल

रोहित शर्मा की जगह बुमराह बने कप्तान, 1 दिन में इंग्लैंड की टीम का बुरा हाल

0
रोहित शर्मा की जगह बुमराह बने कप्तान, 1 दिन में इंग्लैंड की टीम का बुरा हाल

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है. धर्मशाला में खेले गए आखिरी मुकाबले को टीम इंडिया ने महज तीन दिन में ही अपने नाम कर लिया. टॉस जीतकर इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले बल्लेबाजी चुनी थी. भारत की घातक गेंदबाजी के आगे पहली पारी में टीम 218 जबकि दूसरी पारी में 195 रन ही बना पाई. भारत ने पहली पारी में 477 रन बनाए थे. पारी और 64 रन से टीम ने जीत हासिल कर सीरीज 4-1 से अपने नाम की.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने पहली पारी में कुलदीप यादव और आर अश्विन की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड की टीम को महज 218 रन पर ढेर कर दिया. इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की शतकीय पारी की बदौलत 477 रन बनाए. डेब्यू कर रहे देवदत्त पडिक्कल ने फिफ्टी ठोकी तो सरफराज खाने ने भी अर्धशतक जमाया. भारत के लिए धर्मशाला टेस्ट मैच के तीसरे दिन रोहित शर्मा नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की.

रोहित की जगह बुमराह ने संभाली कमान
भारतीय टीम ने धर्मशाला टेस्ट मैच के तीसरे दिन की शुरुआत 8 विकेट पर 473 रन से की थी. महज 4 रन बनाने के बाद ही टीम इंडिया ने अपने दोनों विकेट गंवा दिए. कुलदीप यादव 30 जबकि बुमराह 20 रन बनाकर आउट हुए. मैच के दौरान तीसरे दिन के खेल में जब भारतीय टीम फील्डिंग करने उतरी तो कप्तान रोहित शर्मा साथ नहीं थे. उनकी जगह पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस जिम्मेदारी को संभाली.

रोहित शर्मा के बारे में मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने जानकारी साझा की. सोशल मीडिया पर बताया गया कि कप्तान को पीठ में दर्द की शिकायत महसूस हो रही थी. इसकी वजह से वह तीसरे दिन के खेल में फील्डिंग करने नहीं उतरे. जसप्रीत बु्मराह ने रोहित की जगह पर कप्तानी का भार उठाया और एक दिन में ही अपना कमाल दिखाते हुए इंग्लिश टीम को पस्त कर दिया.

Tags: India Vs England, Jasprit Bumrah, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here