[ad_1]

रोते बिलखते परिजन।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
भोजपुर में सड़क हादसे में भीम आर्मी के पूर्व जिला प्रभारी और उसकी मां की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पेट्रोल पंप के समीप की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार से आ रही मैजिक वाहन ने बाइक सवार मां बेटे को रौंद दिया। इस घटना में मां और बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि मैजिक वाहन भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हालांकि मैजिक वाहन पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग बाल-बाल बच गए और चालक मैजिक वाहन छोड़कर भाग निकला।
[ad_2]
Source link