[ad_1]

आरएन रवि।
– फोटो : Social Media
विस्तार
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने कहा है कि भारत को तोड़ने का प्रोजेक्ट अभी भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तो भारत को एक देश मानने से भी इनकार करते हैं। राज्यपाल के इस बयान को डीएमके नेता ए राजा के उस बयान का जवाब माना जा रहा है, जिसमें ए राजा ने भारत को एक देश मानने से ही इनकार कर दिया था और उनके बयान पर काफी हंगामा हुआ था।
राज्यपाल बोले- हजारों साल पहले यहीं पर ऋषियों ने दिया भारत का विचार
राज्यपाल आरएन रवि सोमवार को चेन्नई में एक बुक लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस जगह को हजारों साल पहले ऋषियों ने बनाया और उन ऋषियों के विचारों ने ही भारत को बनाया, लेकिन वहीं पर इनका विरोध हो रहा है। भारत को तोड़ने का प्रोजेक्ट अंग्रेजों ने शुरू किया था और वह आज तक जारी है। कुछ लोग भारत को एक देश मानने से भी इनकार करते हैं। वे भगवान राम के अस्तित्व को भी नकारते हैं, लेकिन जब आप इससे इनकार करते हैं तो आप तमिल लोगों की संस्कृति और उनकी पहचान को तबाह के साथ ही सच्चाई से मुंह फेरने की कोशिश कर रहे होते हैं।’
#WATCH | Tamil Nadu Governor RN Ravi at a book launch event in Chennai yesterday said, “It is ironical that the place which was built by all the ‘Rishis’ thousands of years ago and whose ideas created Bharat…Yet they struggling to say we are Bharat. The ‘break India’ project… pic.twitter.com/LuC1zfpneI
[ad_2]
Source link