Home Breaking News Maharashtra Cabinet: अब अहिल्या नगर के नाम से जाना जाएगा अहमदनगर; शिंदे कैबिनेट ने बदला नाम

Maharashtra Cabinet: अब अहिल्या नगर के नाम से जाना जाएगा अहमदनगर; शिंदे कैबिनेट ने बदला नाम

0
Maharashtra Cabinet: अब अहिल्या नगर के नाम से जाना जाएगा अहमदनगर; शिंदे कैबिनेट ने बदला नाम

[ad_1]

Maharashtra cabinet has decided to rename Ahmednagar district as Ahilya Nagar Know all updates

सीएम एकनाथ शिंदे
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले किए हैं। शिंदे कैबिनेट ने अहमदगनर जिले का नाम बदलकर अहिल्या नगर कर दिया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र कैबिनेट ने आठ मुंबई रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का फैसला किया है। महाराष्ट्र कैबिनेट ने फैसला किया है कि ब्रिटिश काल के नाम वाले स्टेशनों के नाम बदल दिए जाएंगे। इसके साथ ही कैबिनेट ने उत्तान (भायंदर) और विरार (पालघर) के बीच समुद्री लिंक बनाने को भी मंजूरी दे दी है। 

कैबिनेट में लिए गए फैसलों में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में महाराष्ट्र भवन बनाने के लिए 2.5 एकड़ जमीन खरीदने का फैसला भी शामिल है। गौरतलब है कि इसके लिए बजट प्रस्ताव महाराष्ट्र विधानसभा के पिछले बजट सत्र में राज्य के बजट में पहले ही किया जा चुका था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here