Home Breaking News Russia: राष्ट्रपति चुनाव में जीतते ही पुतिन ने दी तीसरे विश्वयुद्ध के चेतावनी, नवलनी की मौत पर कही ये बात

Russia: राष्ट्रपति चुनाव में जीतते ही पुतिन ने दी तीसरे विश्वयुद्ध के चेतावनी, नवलनी की मौत पर कही ये बात

0
Russia: राष्ट्रपति चुनाव में जीतते ही पुतिन ने दी तीसरे विश्वयुद्ध के चेतावनी, नवलनी की मौत पर कही ये बात

[ad_1]

russia vladimir putin warns third world war after winning president election mock us democracy

पुतिन
– फोटो : twitter @@KremlinRussia_E

विस्तार


व्लादिमीर पुतिन ने रूस में हुए राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है, जिसके बाद पुतिन का पांचवी बार रूस का राष्ट्रपति बनना तय हो गया है। सोमवार को नतीजों की घोषणा होने के बाद पुतिन ने अपने पहले संबोधन में पश्चिमी देशों को धमकी देते हुए तीसरे विश्वयुद्ध की चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि रूस और अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन में अगर संघर्ष हुआ तो इसका मतलब ये है कि यह दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से महज एक कदम दूर होगी और शायद ही कोई ऐसी परिस्थिति देखना चाहता है।

पुतिन का दावा- अभी भी नाटो के सैनिक यूक्रेन में मौजूद

साल 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से रूस और पश्चिमी देशों के संबंध सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने बीते महीने ही भविष्य में यूक्रेन में अपने सैनिकों को उतारने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया। इस बारे में जब पुतिन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘आज के आधुनिक दौर में कुछ भी संभव है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो तीसरा विश्वयुद्ध ज्यादा दूर नहीं है।’ पुतिन ने ये भी कहा कि ‘वैसे नाटो के सैनिक अभी भी यूक्रेन में मौजूद हैं। रूस को पता चला है कि युद्ध के मैदान में इंग्लिश और फ्रेंच भाषा बोलने वाले जवान भी मौजूद हैं। ये अच्छी बात नहीं है, खासकर उनके लिए क्योंकि वे बड़ी संख्या में यहां मर रहे हैं।’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here