[ad_1]
शिखा श्रेया/रांची. आईपीएल शुरू होने में बस 2 दिन का वक्त बचा है. क्रिकेट के सबसे बड़े त्यौहार आईपीएल का इंतजार देश के हर क्रिकेट प्रेमी को बेसब्री से रहता है. ऐसे में आईपीएल में खेलने वाले प्लेयर्स के बारे में भी जानने को लेकर लोग बेताब रहते हैं. बता दें कि झारखंड से इस बार 4 क्रिकेटर आईपीएल में हिस्सा लेंगे. इसमें बोकारो के कुमार कुशाग्र, रांची के सुशांत मिश्रा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शामिल हैं.
झारखंड रणजी टीम के पूर्व प्लेयर व क्रिकेट एक्सपर्ट एसपी गौतम ने लोकल 18 को बताया कि झारखंड से कुल 4 प्लेयर इस बार आईपीएल में अपना जलवा बिखरेंगे. हालांकि, पहले 5 थे. गुजरात टाइटंस ने रांची के रॉबिन मिंज को 3.6 करोड़ में खरीदा था पर चोट के कारण वह आईपीएल नहीं खेल पाएंगे.
धोनी के अलावा यह तीन प्लेयर होंगे आईपीएल में
महेंद्र सिंह धोनी और इशान किशन के अलावा जो पहला नाम है वह है रांची के पुनदाग में रहने वाले सुशांत मिश्रा का. सुशांत को गुजरात टाइटंस ने 2.2 करोड़ ( बेस प्राइज 20 लाख) में खरीदा है. वह इंडिया अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुके हैं. वहीं, वर्तमान में वह दक्षिण पूर्व रेलवे में नौकरी करते हैं. उनका पैतृक जिला बिहार का दरभंगा है. उन्होंने बताया कि क्रिकेट उनका पहला प्यार है और देश के लिए खेलना उनका सपना.
वहीं, दूसरा नाम है बोकारो के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र, जो आईपीएल में झारखंड की तरफ से धोनी और ईशान किशन के बाद तीसरे सबसे महंगे प्लेयर बने हैं. इन्हें दिल्ली की टीम में 7.02 करोड रुपए में बोली लगाकर खरीदा है. ऑक्शन में दिल्ली की टीम ने कुमार कुशाग्र को बेस प्राइस से कहीं अधिक रकम देकर खरीदा है. इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था. इन पर पहली बोली चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई थी.
यह भी खेल चुके हैं आईपीएल
झारखंड से धोनी, सौरभ तिवारी, वरुण आरोन, शहनवाज नदीम और ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र और सुशांत मिश्रा को खेलते देखना झारखंड वासियों के लिए किसी तोफे से कम नहीं होगा. बता दें कि धोनी को चेन्नई सुपर किंग ने 12 करोड़ रुपए की मोटी रकम देकर रिटेन किया है. यानी वह आईकॉनिक प्लेयर हैं और उनकी नीलामी नहीं हुई थी. वहीं ईशान किशन को मुंबई इंडियंस से 15 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा है.
22 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ
ऑफिशियल जानकारी के अनुसार 22 मार्च से आईपीएल मैच शुरू होने वाला है. पहला मैच चेन्नई सुपर किंग व रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच होना है, जो चेन्नई के चेपौक स्टेडियम में आयोजित होगा. झारखंड से चार प्लेयर होने के बावजूद रांची में एक भी मैच नहीं होने से स्थानीय फैंस के बीच खासी मायूसी है.
.
Tags: Cricken news, IPL, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : March 20, 2024, 12:00 IST
[ad_2]
Source link