Home Breaking News BSEB 12th Result 2024 Live: जल्द जारी होने वाला है बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

BSEB 12th Result 2024 Live: जल्द जारी होने वाला है बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

0
BSEB 12th Result 2024 Live: जल्द जारी होने वाला है बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

[ad_1]

12:57 PM, 22-Mar-2024

Bihar Board Inter Result Login Credential: इनकी मदद से कर सकेंगे डाउनलोड

उम्मीदवार बीएसईबी कक्षा 12 परिणाम 2024 को आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या results.biharboardonline.com/secondary23 जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, रोल कोड दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।

12:32 PM, 22-Mar-2024

Bihar Board Result 2024: रिजल्ट की तिथि और समय

बिहार बोर्ड द्वारा 12वीं के परिणाम जारी करने से पहले इसे जारी करने की तिथि और समय की घोषणा करने की संभावना है। संभवतः यह घोषणा उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर की जाएगी, या फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताई जाएगी।

11:43 AM, 22-Mar-2024

Bihar Board 12th Result Date, Time: जल्द आ सकता है बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटर का टॉपर वेरिफिकेशन पूरा हो गया है, ऐसे में संभव है कि बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।

10:55 AM, 22-Mar-2024

Bihar Board 12th Result 2024: रिजल्ट जारी होने से पहले प्रेस वार्ता होगी

बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी करने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें सभी टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत, रिजल्ट का डेटा, पुनर्मूल्यांकन लिए आवेदन करने की प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में बताया जाएगा।

10:37 AM, 22-Mar-2024

How to Download Bihar Board 12th Result 2024?, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

जैसे ही बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा, उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे:

  • सबसे पहले उम्बीमीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें  उसके बाद परिणाम सामने प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

09:57 AM, 22-Mar-2024

Bihar Board 12th Result 2024: कब आयोजित हुई थी परीक्षा?

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा बारहवीं की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी, 2024 तक किया था।

09:51 AM, 22-Mar-2024

Bihar Board 12th Result 2024 Live: पिछले साल कितने छात्रों ने परीक्षा पास की?

पिछले साल बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट 21 मार्च 2023 को जारी किया गया था। इंटर में छात्राओं का पास प्रतिशत 96.39% और लड़कों की पास प्रतिशत 92.65% रहा था।

09:50 AM, 22-Mar-2024

BSEB 12th Result 2024 Live: जल्द जारी होने वाला है बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्दी ही इंटर बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला है। उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद, बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर कक्षा 12 के परिणाम देख सकते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here