Home Breaking News Lok Sabha Election 2024 Live: तमिलनाडु में NDA की 10 सीटों पर लड़ेगी PMK; कांग्रेस ने भी तय किए प्रत्याशी

Lok Sabha Election 2024 Live: तमिलनाडु में NDA की 10 सीटों पर लड़ेगी PMK; कांग्रेस ने भी तय किए प्रत्याशी

0
Lok Sabha Election 2024 Live:  तमिलनाडु में NDA की 10 सीटों पर लड़ेगी PMK; कांग्रेस ने भी तय किए प्रत्याशी

[ad_1]

12:57 PM, 22-Mar-2024

समुदायों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ रहे सूर्या

शिकायत में आरोप लगाया गया कि सूर्या ने 19 मार्च को एक्स और यूट्यूब पर भी ऐसा ही पोस्ट किया था, जिसे दस लाख व्यूज मिले और उन पर 587 टिप्पणियां की गईं। वहीं, आरोप है कि वे मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं और समुदायों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ रहे हैं।

12:55 PM, 22-Mar-2024

कथित नफरत भरे पोस्ट के लिए तेजस्वी सूर्या पर मामला दर्ज

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया पर कथित नफरत भरे पोस्ट को लेकर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कदम निर्वाचन आयोग और बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के अधिकारियों द्वारा दायर इस शिकायत के बाद आया है कि बेंगलुरु दक्षिण के सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सूर्या ने एक पोस्ट में कथित तौर पर एक अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया था और दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दिया था।

12:53 PM, 22-Mar-2024

13 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान

तेदेपा ने अब तक 139 विधानसभा सीटों और 13 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। विधानसभा की पांच और सीट तथा लोकसभा की चार सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होना बाकी है। आंध्र प्रदेश में तेदेपा राजग के साथ हुए गठबंधन के तहत विधानसभा की 144 सीट और लोकसभा की 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

12:53 PM, 22-Mar-2024

पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली पार्टी ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 11 और सीटों पर उम्मीदवारों की तीसरी सूची भी जारी की है।

12:52 PM, 22-Mar-2024

लोकसभा चुनाव: तेदेपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने हाल ही में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर) से अलग हुए दो सासंदों को भी टिकट दी है।

12:48 PM, 22-Mar-2024

डीपीएपी के लिए चुनाव चिह्न के रूप में बाल्टी आवंटित

चुनाव आयोग ने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव के चुनाव चिह्न के रूप में बाल्टी आवंटित की।

12:46 PM, 22-Mar-2024

नितिन कोडवते और उनकी पत्नी भाजपा में शामिल

महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व नेता नितिन कोडवते और उनकी पत्नी चंदा कोडवते महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

 

12:14 PM, 22-Mar-2024

एनडीए गठबंधन में 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी पीएमके

तमिलनाडु में एनडीए गठबंधन में 10 लोकसभा सीटों पर पीएमके चुनाव लड़ेगी। उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए गए हैं। 

 

 

12:06 PM, 22-Mar-2024

आज हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

तमिलनाडु में लोकसभा सीटों पर चर्चा के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की आज बैठक हुई। सूत्र का कहना है कि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस कोटे की नौ सीटों में से चार सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं। शेष पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों पर फैसला 27 मार्च को सीईसी की अगली बैठक में लिया जाएगा।

 

11:15 AM, 22-Mar-2024

आंध्र प्रदेश: तेदेपा ने जारी की 13 उम्मीदवारों की पहली सूची

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने आंध्र प्रदेश में आगमी लोकसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की ।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here