[ad_1]
हाइलाइट्स
धोनी सहित भारत के 4 खिलाड़ी आईपीएल को कह सकते हैं अलविदा
आईपीएल के इस सीजन में कई खिलाड़ियों को मिलेगा डेब्यू का मौका
नई दिल्ली. आईपीएल का 17वां सीजन शुक्रवार से शुरू हो गया. मौजूदा सीजन में कई खिलाड़ी डेब्यू करते हुए नजर आएंगे वहीं कइयों के लिए यह सीजन आखिरी हो सकता है. इस टी20 लीग के शुरू होने से एक दिन पहले एमएस धोनी ने कप्तानी छोड़ दी. धोनी जुलाई में 43 साल के हो जाएंगे. बतौर प्लेयर वह इस सीजन सीएसके को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. लेकिन इस दिग्गज खिलाड़ी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है. धोनी के साथ साथ भारत के 3 ऐसे प्लेयर्स हैं जो आईपीएल 2024 के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं.
आईपीएल के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी अगुआई में चेन्नई सुपरकिंगस को 5 बार आईपीएल ट्रॉफी दिला चुके हैं. महान विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने अपने करियर में सभी चीजें हासिल की है. साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद से आईपीएल से भी धोनी की संन्यास की अटकलें लगाई जा रही हैं. कुछ रिपोर्ट की मानें तो सीएसके और धोनी में भविष्य को लेकर चर्चा हुई है. इंजरी और बढ़ती उम्र को देखते हुए धोनी अगले साल आईपीएल में नहीं दिखाई दे सकते हैं.
शिखर धवन
अनुभवी बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में पिछले कुछ समय से उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. 38 वर्षीय धवन इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे जिसकी वजह से वह टीम से अंदर बाहर हो रहे हैं. हालांकि आईपीएल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने 217 मैचों में 35 से ज्यादा के औसत से 6617 रन बनाए हैं. हाल में पंजाब किंग्स ने विकेटकीपर जितेश शर्मा को उप कप्तान नियुक्त किया है. युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी को देखते हुए ऐसी संभावना है कि वह जल्दी अलविदा कह दें.
अमित मिश्रा
अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) आईपीएल 2024 में सबसे उम्रदराज स्पिन गेंदबाज हैं. उन्होंने पिछले सीजन लखनउ सुपर जॉयंट्स की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था. मिश्रा 161 मैचों में 173 विकेट ले चुके हैं. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. दाएं हाथ के इस स्पिनर का करियर भी इंजरी से भरा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमित मिश्रा का भी यह आखिरी आईपीएल हो सकता है.
दिनेश कार्तिक
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) आईपीएल में 243 मैच खेल चुके हैं. उनके नाम 4554 रन दर्ज हैं. 38 साल के दिनेश कार्तिक ने टीम के मुताबिक अपने खेल को बदला है. वर्तमान में वह रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू की ओर से बतौर फिनिशर के रूप में खेल रहे हैं. उन्होंने पिछले दो सीजन शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि टीम में रजत पाटीदार और कैमरन ग्रीन के आने से आरसीबी में मैच फिनिश करने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ी है. ऐसे में कार्तिक के लिए यह आखिरी आईपीएल हो सकता है.
फाफ डुप्लेसी
39 साल के फाफ डुप्लेसी (Faf Du Plessis) के लिए भी यह आखिरी आईपीएल हो सकता है. फाफ इस समय रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के कप्तान हैं. कैमरन ग्रीन आरसीबी के अगले सीजन में नए कप्तान हो सकते हैं. ऐसे में ऐसी संभावना है कि फाफ अगले आईपीएल में दिखाई ना दें. डुप्लेसी ने आईपीएल के 131 मैचों में 4168 रन बना हैं.
.
Tags: Amit mishra, Dinesh karthik, Faf du Plessis, Ms dhoni, Shikhar dhawan
FIRST PUBLISHED : March 23, 2024, 18:51 IST
[ad_2]
Source link