[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने उतरी. टीम के कप्तान ऋषभ पंत लंबे अंतराल के बाद किसी मुकाबले में खेलने उतरे. सीजन के पहले मैच में दिल्ली की टीम को बड़ा झटका लगा. टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज चोटिल होने की वजह से मैच से बाहर हो गए. उनको फील्डिंग के दौरान चोट लगी और कंधे के सहारे मैदान के बाहर जाना पड़ा.
शनिवार 23 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में सबकी नजर ऋषभ पंत पर थी. दिसंबर 2022 में हुए भीषण कार एक्सीडेंट के बाद वह मैदान से दूर हो गए थे. अपने पैरों पर भी खड़ा होने के लिए उनको काफी दिन तक इंतजार करना पड़ा. फिटनेस हासिल करने के बाद अब वह इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से ही वापसी कर रहे हैं. पहले ही मैच में इस स्टार खिलाड़ी को जोरदार झटका लगा. टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए.
चोटिल हुआ अनुभवी गेंदबाज
दिल्ली कैपिटल्स के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के पहले ही मैच में चोटिल होकर बाहर होना पड़ा. पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान 5.3 ओवर में मिड विकेट पर फील्डिंग करते हुए उनकी पांव मुड़ गई. पैर इतनी बुरी तरह से चोटिल हुआ कि वह खड़े भी नहीं हो पा रहे थे. ईशांत के चोटिल होने के बाद फीजियो मैदान पर आए और साथी की मदद से उनको कंधे का सहारा देकर बाहर ले जाया गया.
-Shaandar delivery to get rid of Shikhar Dhawan ☝️#IPLonJioCinema #JioCinemaSports #TATAIPL #IPL2024 #PBKSvDC pic.twitter.com/VBMsOow1Kj
— JioCinema (@JioCinema) March 23, 2024
चोटिल होने से पहले झटका बड़ा विकेट
ईशांत शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में चोटिल होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ा विकेट झटका. विरोधी टीम के कप्तान शिखर धवन को उन्होंने क्लीन बोल्ड करते हुए वापस जाने पर मजबूर किया. 2 ओवर की गेंदबाजी में 16 रन देकर उन्होंने 1 विकेट हासिल किया. इसके बाद चोटिल होने की वजह से वह मैच में आगे गेंदबाजी करने नहीं उतर पाए.
.
Tags: DC vs PBKS, IPL 2024, Ishant Sharma
FIRST PUBLISHED : March 23, 2024, 18:56 IST
[ad_2]
Source link