[ad_1]
07:08 PM, 24-Mar-2024
GT vs MI Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन, रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, टिम डेविड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चाला, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड। इम्पैक्ट सब: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी।
गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन। इम्पैक्ट सब: बीआर शरथ, मोहित शर्मा, मानव सुथार, अभिनव मनोहर, नूर अहमद।
07:01 PM, 24-Mar-2024
GT vs MI Live Score : मुंबई ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। इस मैच में मुंबई तीन विदेशी खिलाड़ी टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड के साथ खेलती नजर आएगी जबकि डेविड मिलर, स्पेंसर जॉनसन और अजमतुल्लाह उमरजई गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते नजर आएंगे।
05:45 PM, 24-Mar-2024
GT vs MI Live Score : गुजरात को खल सकती है शमी की कमी
जहां तक टाइटंस का सवाल है तो गिल के लिए टीम की पिछले दो सत्र की निरंतरता को बरकरार रखना चुनौती होगी। गिल को भारत के भावी कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा है लेकिन इससे पहले उन्हें खुद को आईपीएल में साबित करना होगा। गिल पिछले सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल थे और उनकी टीम यही उम्मीद कर रही होगी की कप्तानी के दायित्व का उनकी बल्लेबाजी पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े। टाइटंस को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कमी खलेगी जो एड़ी के ऑपरेशन के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। उनके लिए हालांकि अच्छी खबर यह है कि अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान पीठ की चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं।
05:41 PM, 24-Mar-2024
GT vs MI Live Score : खिलाड़ियों की फिटनेस बनी मुंबई के लिए मुसीबत
मुंबई की टीम फिटनेस से जुड़े मुद्दों से जूझ रही है। उसके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अभी तक खेलने की मंजूरी नहीं मिली है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ और दिलशान मदुशंका पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुके हैं, जबकि नए खिलाड़ी गेराल्ड कोएत्ज़ी भी मांसपेशियों में खिंचाव से उबर रहे हैं और वह भी शुरू में कुछ मैच से बाहर रह सकते हैं।
मुंबई को पांच खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा इस सत्र में महज एक बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे और वह विश्व कप से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करना चाहेंगे। मुंबई के एक अन्य खिलाड़ी ईशान किशन के प्रदर्शन पर भी सभी की नजर रहेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के घरेलू क्रिकेट में खेलने के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण उन्हें बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से हाथ धोना पड़ा था और अब वह खुद को साबित करने के लिए बेताब होंगे। मुंबई के पास हार्दिक के अलावा मोहम्मद नबी और रोमारियो शेफर्ड के रूप में ऑलराउंडर के अच्छे विकल्प मौजूद हैं।
05:23 PM, 24-Mar-2024
GT vs MI Live Score : दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह ओमरजई/केन विलियम्सन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: आर साई किशोर
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, 7 रोमारियो शेफर्ड/मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा/क्वेना मफाका/ल्यूक वुड, कुमार कार्तिकेय/आकाश मधवाल। इम्पैक्ट प्लेयर: डेवाल्ड ब्रेविस।
05:22 PM, 24-Mar-2024
GT vs MI Live Score : कैसा रहेगा मौसम
इस मुकाबले में बारिश के आसार दूर-दूर तक नहीं दिख रहे हैं। अहमदाबाद में फिलहाल गर्मी है और तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी जबकि टॉस सात बजे हो जाएगा। उस वक्त यहां का तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।
05:18 PM, 24-Mar-2024
GT vs MI Live Score : कैसी रहेगी अहमदाबाद की पिच
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मैदान पर अब तक आईपीएल के कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 13 मैचों में जीत मिली है जबकि 14 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने बाजी मारी है। इस मैदान की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए समय-समय पर उपयोगी साबित होती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाज बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनते हैं। बाद में यह पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो जाती है। गुजरात टाइटंस ने इस मैदान पर 10 मुकाबले खेले हैं। इनमें छह मैचों में टीम को जीत मिली है जबकि चार में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने चार मैचों में सिर्फ एक मुकाबला अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है।
05:09 PM, 24-Mar-2024
GT vs MI Live Score : दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
बात करें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की तो अब तक गुजरात और मुंबई के बीच चार मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दो मैचों में गुजरात को जीत मिली है जबकि इतने ही मैचों में मुंबई ने बाजी मारी है। मुंबई के खिलाफ गुजरात टाइटंस का सर्वाधिक स्कोर 233 रन रहा है। वहीं, मुंबई ने विरोधी टीम के खिलाफ 218 रन बनाए हैं। ऐसे में आज देखने वाली बात होगी कि दोनों टीमों में से कौन अपने पिछले स्कोर से अधिक रन बनाती है।
04:51 PM, 24-Mar-2024
GT vs MI Live Score : मुंबई ने गुजरात के खिलाफ जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का पांचवां मुकाबला आज खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों टीमें नए कप्तान के साथ उतरेंगी। हार्दिक पांड्या इस सीजन में मुंबई की कमान संभालते दिखेंगे जबकि शुभमन गिल को गुजरात के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हार्दिक की अगुवाई में गुजरात ने आईपीएल 2022 का खिताब जीता था। वहीं, पिछले सीजन में भी टीम फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, सीएसके से उसे करारी शिकस्त मिली थी। आज का मैच दोनों टीमों के लिए खास है। हार्दिक पहली बार गुजरात के खिलाफ खेलते नजर आएंगे, उन्हें मुंबई इंडियंस ने नीलामी के दौरान ट्रेड किया था।
[ad_2]
Source link