Home Breaking News ISIS: आतंकी संगठन से संबंध रखने पर IIT गुवाहाटी का छात्र गिरफ्तार, UAPA के तहत कार्रवाई; पुलिस की छानबीन जारी

ISIS: आतंकी संगठन से संबंध रखने पर IIT गुवाहाटी का छात्र गिरफ्तार, UAPA के तहत कार्रवाई; पुलिस की छानबीन जारी

0
ISIS: आतंकी संगठन से संबंध रखने पर IIT गुवाहाटी का छात्र गिरफ्तार, UAPA के तहत कार्रवाई; पुलिस की छानबीन जारी

[ad_1]

IIT-Guwahati student arrested under Unlawful Activities (Prevention) Act for links with ISIS

पार्थसारथी महंत (फाइल फोटो)
– फोटो : X/@assampolice

विस्तार


तीन दिन पहले आईएसआईएस इंडिया के प्रमुख हारिस फारूकी उर्फ हरीश अजमल फारुखी को गिरफ्तार किया गया था। मामले में ताबड़तोड़ छानबीन के बीच आईएसआईएस से संबंध के आरोप में आईआईटी गुवाहाटी का छात्र तौसीफ अली फारूकी गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। 

पूछताछ में मिले कई विश्वसनीय सबूत, लिया हिरासत में

गौरतलब है कि आरोपी तौसीफ अली फारूकी, जो आईआईटी गुवाहाटी में बायोसाइंस के चौथे वर्ष का छात्रा है, उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के महानिरीक्षक पार्थसारथी महंत ने बताया कि उससे पूछताछ के बाद हमें आईएसआईएस के साथ उसके संबंधों के विश्वसनीय सबूत मिले। जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी छात्र कोर्ट में पेश, 10 दिन की पुलिस हिरासत

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी पार्थसारथी महंत ने कहा कि हमने आरोपी छात्र को अदालत में पेश किया, जिसने 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। हमने आईआईटी-गुवाहाटी परिसर के अंदर उसके छात्रावास के कमरे में भी तलाशी ली। उन्होंने बताया कि दिल्ली के रहने वाले फारूकी को भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था।

आईएसआईएस में शामिल होने जा रहा था आरोपी छात्र

शनिवार को कामरूप जिले के हाजो में पुलिस ने छात्र को उस वक्त गिरफ्त में लिया, जब वह आतंकी समूह के प्रति अपनी वफादारी दिखाते हुए आईएसआईएस में शामिल होने जा रहा था।

 पुलिस लगातार मामले में कर रही छानबीन

गौरतलब है कि छात्र को आईएसआईएस इंडिया के प्रमुख हारिस फारूकी उर्फ हरीश अजमल फारुखी और उसके सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ रेहान को बांग्लादेश से पार करने के बाद धुबरी जिले में गिरफ्तार किए जाने के तीन दिन बाद आरोपी छात्र तौसीफ को पकड़ा है। 

केंद्रीय एजेंसियों को किया गया सूचित- हिमंंत बिस्व सरमा

इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि पुलिस को आईआईटी-गुवाहाटी के दो छात्रों के आईएसआईएस में शामिल होने की कोशिश के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि उनमें से एक मिल गया है, लेकिन दूसरा नहीं मिला है। हम उसकी तलाश कर रहे हैं और जल्द ही उसे पकड़ लेंगे। हमने आरोपी के माता-पिता को सूचित कर दिया है। वे दिल्ली के बटला हाउस इलाके के रहने वाले हैं। सरमा ने यह भी कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here