Home Breaking News रूस: राष्ट्रपति पुतिन ने मृतकों की याद में जलाई मोमबत्ती; आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि

रूस: राष्ट्रपति पुतिन ने मृतकों की याद में जलाई मोमबत्ती; आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि

0
रूस: राष्ट्रपति पुतिन ने मृतकों की याद में जलाई मोमबत्ती; आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि

[ad_1]

Moscow firing President Vladimir Putin lights candle in church, crocus city hall terror attack

मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते राष्ट्रपति पुतिन
– फोटो : ANI

विस्तार


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमले में जान गंवाने वालों को चर्च में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस हमले में अबतक 130 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। रूसी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा किया, जिसमें पुतिन मोमबत्ती जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले सभी लोगों को याद किया।’

रूसी मीडिया के अनुसार, क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 130 से अधिक हो गई है। रूसी जांच समिति ने एक बयान में कहा, ‘मृतकों के शवों की पहचान जारी है। फिलहाल, आतंकी हमले की जगह पर 130 से अधिक लोगों के शव मिले हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। 

अब तक 62 शवों की हो चुकी है पहचान

घटनास्थल का निरीक्षण जारी है। अब तक, 62 शवों की पहचान की जा चुकी है। आतंकवादी हमले के दिन कॉन्सर्ट परिसर में मौजूद लोगों को निजी सामान, जैसे कि दस्तावेज और कार आदि जारी करने का काम शुरू हो गया है। 

बता दें कि इससे पहले क्रॉकस सिटी में हुई इस गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 मार्च के दिन राष्ट्रीय शोक का एलान किया था। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुतिन ने कहा कि जांच के बाद हत्याकांड के दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

बर्बर आतंकी कृत्य के बाद 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक का एलान

मॉस्को की गोलीबारी पर निराशा और दुख का इजहार करते हुए हाल ही में पांचवीं बार राष्ट्रपति चुने गए पुतिन ने देशवासियों से मुखातिब होकर कहा, ‘मैं आज आपसे उस खूनी, बर्बर आतंकवादी कृत्य के संबंध में बात कर रहा हूं, जिसमें दर्जनों निर्दोष, शांतिपूर्ण लोग शिकार बने। मैं 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित करता हूं।’

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here