[ad_1]

नेपाल के धनगढ़ी के मेयर की बेटी गोवा में लापता
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नेपाल के एक मेयर की 36 वर्षीय बेटी के गोवा से लापता होने पर हंगामा मच गया। दो दिन की तलाश के बाद तटीय राज्य के एक होटल में उसका पता चला। तब जाकर पुलिस ने चैन की सांस ली।
25 मार्च को हुई थी लापता
पुलिस ने बताया कि धनगढ़ी उप-महानगर के मेयर गोपाल हमाल की बेटी आरती हमाल 25 मार्च को लापता हो गई थी। जब तलाश की गई तो पता चला, जहां से वह गायब हुई थीं वहां से करीब 20 किलोमीटर दूर उत्तरी गोवा के चोपडेम गांव में स्थित एक होटल में रह रही हैं।
अधिकारी ने बताया कि आरती करीब एक महीने पहले नेपाल से उत्तरी गोवा में मंद्रेम के पास ओशो मेडिटेशन सेंटर में रहने के लिए आई थीं। मेडिटेशन सेंटर के प्रबंधन ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। लापता होने से पहले महिला को आखिरी बार 25 मार्च को सिओलिम में देखा गया था।
[ad_2]
Source link