Home Breaking News Satta Ka Sangram: सत्ता का संग्राम में खुलकर बोले अलवर के युवा, कहा- नफरत की राजनीति नहीं हो, हम सब मिलकर रहें

Satta Ka Sangram: सत्ता का संग्राम में खुलकर बोले अलवर के युवा, कहा- नफरत की राजनीति नहीं हो, हम सब मिलकर रहें

0
Satta Ka Sangram: सत्ता का संग्राम में खुलकर बोले अलवर के युवा, कहा- नफरत की राजनीति नहीं हो, हम सब मिलकर रहें

[ad_1]

Youth in Alwar put forward their views in Satta ka Sangram

सत्ता का संग्राम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ 27 मार्च को राजस्थान के अलवर में पहुंच चुका है। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं। इस दौरान युवाओं से चर्चा की गई।

इस दौरान एक युवक ने बताया कि हमें योजनाओं का फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यहां काम किया है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है, इसे खत्म करना चाहिए, वहीं हिन्दू-मुस्लिम में भेदभाव नहीं होना चाहिए। हम सब यहां प्यार मोहब्बत से रहे, उन्होंने कहा कि कोई भी जीते चाहे वो कांग्रेस हो या भाजपा लेकिन आपसी भाईचारा बना रहना चाहिए।

भ्रष्टाचार पर लगाम लगे

वहीं दूसरे युवा ने कहा कि जितने भी वादें किये गए हैं वो तो कोई भी पार्टी पूरा नहीं करती, हालांकि पिछले सरकार (कांग्रेस) के मुकाबले ये सरकार (भाजपा) अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार भ्रष्टाचार की सरकार थी और जब तक भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगेगा तब तक प्रदेश का भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here