[ad_1]

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस
– फोटो : IPL
विस्तार
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा और बुधवार को जब यह दोनों टीम आमने-सामने होंगी तो उनका लक्ष्य जीत दर्ज करके खाता खोलना होगा।
पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस की शुरुआत हमेशा की तरह अच्छी नहीं रही। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में जीत की स्थिति में होने के बावजूद आखिर में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हालांकि जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी, डेवाल्ड ब्रेविस की प्रभावशाली पारी और शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा का उपयोगी योगदान उसके लिए सकारात्मक पहलू रहे। मुंबई को एक समय 36 गेंद पर 48 रन की जरूरत थी और उसके सात विकेट बचे हुए थे, लेकिन वह इसे हासिल नहीं कर पाया जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय होगा।
[ad_2]
Source link