Home Breaking News सत्ता का संग्राम: अमर उजाला ने मुजफ्फरनगर में टटोली युवाओं की नब्ज, भर्ती समेत इन अहम मुद्दों पर हुई बात

सत्ता का संग्राम: अमर उजाला ने मुजफ्फरनगर में टटोली युवाओं की नब्ज, भर्ती समेत इन अहम मुद्दों पर हुई बात

0
सत्ता का संग्राम: अमर उजाला ने मुजफ्फरनगर में टटोली युवाओं की नब्ज, भर्ती समेत इन अहम मुद्दों पर हुई बात

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024 Satta Ka Sangram Chunavi Rath Coverage in Muzaffarnagar with students

मुजफ्फरनगर में चुनाव पर चर्चा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुजफ्फरनगर में श्रीराम कॉलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने चुनाव की चर्चा के दौरान खुलकर अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नियमित भर्ती के साथ-साथ कई बड़े मुद्दे उठाए।

छात्र तुषार का कहना है कि विकास, शिक्षा, बेरोजगारी के क्षेत्रों में और अधिक कार्य करना चाहिए। केंद्र सरकार में जूडिशियल सर्विस का कोई इंतजाम नहीं है, इनकी भर्ती पर विशेष ध्यान दिया जाए।

छात्रा कशिश का कहना है कि सरकार ऐसी आनी चाहिए जो लड़कियों की सुरक्षा पर और अधिक कार्य करे। रात में जब वह गांव में अकेली जाती हैं तो एक अजीब-सा डर उनके मन में रहता है।

मुस्कान का कहना है कि इंटर करने के बाद बच्चों को स्नातक की पढ़ाई के लिए दिल्ली या फिर अन्य शहरों में जाना पड़ता है। मुजफ्फरनगर में कोई शिक्षक संस्थान ऐसा हो, जिसका बच्चों को लाभ मिले।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here